फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   another rape in hisar's siwan mandi, haryana crime

रात 2:30 बजे घर में घुसकर महिला से रेप, बेटियों को बचाओ सीएम साहब!

Sat, 20 Jan 2018 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sat, 20 Jan 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
another rape in hisar's siwan mandi, haryana crime
- फोटो : Demo Pics
एक के बाद एक रेप की कई घटनाओं ने पूरे हरियाणा के मुंह पर कालिख पोत दी है। दरिंदे जिस तरह से रेप और हत्याओं की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं वह प्रदेश के हुक्मरानों के मुंह पर तमाचा है। लोग डरे हुए हैं, सूबे के 'मनोहर' मुख्यमंत्री से पूछ रहे हैं कि बेटियां कैसे बचाएं? नया मामला हिसार के सिवान मंडी का है। जहां के एक गांव में वीरवार रात करीब ढाई बजे घर में घुसकर महिला से रेप हुआ है।
विज्ञापन


आरोपी पीड़िता का रिश्ते में लगने वाला जेठ बताया जा रहा है। रात को महिला का पति घर पर नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत गांव में पहुंची और पीड़िता के बयान पर आरोपी विनोद कुमार के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश भी दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला अपने बच्चों के साथ घर में सोई हुई थी। महिला के मुताबिक उसका पति मजदूरी के लिए किसी दूसरे गांव में गया हुआ था। आरोपी को इसकी पहले से ही जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी रिश्ते में है महिला का जेठ

another rape in hisar's siwan mandi, haryana crime
rape - फोटो : Demo Photo
आरोपी विनोद वीरवार रात करीब ढाई बजे उसके घर में घुस गया और उसके साथ रेप किया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने बाद में घर आने पर अपने पति को सारी बात बताई तो मामला पुलिस तक पहुंचा।

सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़िता का बयान लेने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस महिला को मेडिकल के लिए अपने साथ भिवानी ले गई। समाचार लिखे जाने तक मेडिकल की रिपोर्ट नहीं मिली थी। 

महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिश्ते में लगने वाले उसके जेठ विनोद के खिलाफ घर में घुसकर रेप करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गांव में कई जगह दबिश दी, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लगा। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
-विक्रम सिंह, थाना प्रभारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed