खुलासाः सलमान खान को धमकी देने वाले लारेंस बिश्नोई का राइट हैंड था अंकित भादू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंड़ीगढ़ के समीप जीरकपुर के पास एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर अंकित भादू हरियाणा में लूट से लेकर अन्य वारदातों को अंजाम दे चुका था। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले लारेंस बिश्नोई और उसके गुर्गे संपत नेहरा की गिरफ्तारी के बाद खुद अंकित ही गिरोह की कमान संभाले हुए था।
सूत्रों के अनुसार लॉरेंस बिश्नाई और संपत नेहरा के साथ अधिकतर वारदात में शामिल रहे अंकित समेत गैंग के करीब 25 बदमाश अब हरियाणा एसटीएफ की राडार पर है। अंकित अपने गिरोह के 25 बदमाशों के साथ हरियाणा के अलावा पंजाब, राजस्थान में लगातार वारदात को अंजाम दे रहा था। अंकित भादू काफी समय से लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा के साथ अधिकतर वारदात में शामिल रहा है।
रोहतक, सोनीपत, पानीपत में लूट की वारदात को भी गिरोह के सदस्यों के साथ अंजाम दिया था। दिसंबर 2017 में सादुल शहर के नजदीक श्रीगंगानगर निवासी ज्वेलर पंकज सोनी की हुई हत्या के मामले में भी अंकित शामिल रहा था। इसके अलावा अंकित ने हरियाणा और पंजाब में भी कई वारदात को अंजाम दे रखा है।
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से खत्म नहीं हुआ लॉरेंस गैंग
लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा के पकड़े जाने के बाद भले ही गैंग कमजोर हो गया, मगर हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में अभी भी इसकी जड़े मजबूत हैं। अंकित भादू ही हरदीप, दीपक के साथ गैंग की कमान संभाल रहा था। गिरोह के लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा, मोनू कुमार और कर्ण सहित दस बदमाश विभिन्न प्रदेशों की अलग-अलग जेल में बंद हैं।
नेहरा ने बताए थे भादू के ठिकाने
एक साल पूर्व ही अंकित भादू हरियाणा एसटीएफ की राडार पर भी आ गया था। संपत नेहरा ने एसटीएफ को अंकित भादू सहित गैंग के अन्य सक्रिय बदमाशों के ठिकानों के बारे में जानकारी दी थी। इसके आधार पर एसटीएफ की अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही थी। हरियाणा के अलावा चंड़ीगढ़, राजस्थान पुलिस भी अंकित को पकड़ने के लिए पुलिस ने हाल ही में उसके गांव में भी दबिश दी थी। लेकिन वहां पता चला कि भादू काफी समय से गांव में नहीं आया।
लॉरेंस का राइट हैंड था अंकित
राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में अंकित भादू के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी जैसे अनेक गंभीर मामले दर्ज हैं। भादू को बदमाश लॉरेंस बिश्नोई का दाहिना हाथ माना जाता है। अंकित भादू ने अपने साथी संपत के साथ मिलकर सीकर में सरदार राव की हत्या की और बाद में इसने गंगानगर के एक प्रसिद्ध ज्वेलर राजेश सोनी का मर्डर कर सनसनी मचा दी थी।