फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anandprkash will support Jyoti's family

ज्योति के परिजनों का साथ देंगे आनंदप्रकाश

Sat, 11 Jan 2014 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Sat, 11 Jan 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
Anandprkash will support Jyoti's family
ज्योति मर्डर केस में परिवार को जल्द न्याय मिलेगा। इसमें देरी जरूर हुई, लेकिन बूटी राम को धमकियां दिए जाने से यह मामला विधायक के और खिलाफ चला गया है। 
विज्ञापन


रुचिका मामले में लड़ाई लड़ रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आनंद प्रकाश ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि ज्योति हत्याकांड से जुड़े तमाम पहलुओं पर अदालत और पुलिस की कार्रवाई चल रही है, लेकिन इस लड़ाई में भी वह ज्योति के परिजनों का साथ देंगे।
विज्ञापन


21/22 नवंबर 2012 को ज्योति की हत्या के बाद उसका शव फेंक दिया गया था। इस मामले में विधायक रामकुमार समेत एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 दिसंबर 2013 को पंचकूला कोर्ट में पेशी के दौरान ज्योति के पिता अपने बयान से मुकर गए थे, जिसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया।

पिछले सप्ताह पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर बूटी राम ने बयान से मुकरने के कारणों का खुलासा करते हुए विधायक और उनके नजदीकियों पर धमकियां देने का आरोप लगाया था।


इस मामले में बूटी राम ने धमकियां देने से संबंधित बातचीत की रिकॉडेड सीडी भी पंचकूला पुलिस को सौंपी थी। इस पर जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद मामला होशियारपुर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed