{"_id":"5b4dec694f1c1b50748b574a","slug":"an-angry-husband-suicide-in-batala-fir-ragistered-against-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के 8 दिन बाद ही मायके चली गई पत्नी, वापस नहीं आई तो पति ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के 8 दिन बाद ही मायके चली गई पत्नी, वापस नहीं आई तो पति ने उठाया खौफनाक कदम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बटाला (पंजाब)
Updated Wed, 18 Jul 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पत्नी के मायके चले जाने से नाराज पति ने छत के पंखे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मामला पंजाब के बटाला स्थित गांव संदलपुर का है। बटाला पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मृतक की पत्नी और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक सतनाम सिंह उर्फ मन्ना (25) निवासी गांव संदलपुर के परिजनों ने बताया कि सतनाम घरों की छतों के लैंटर का जाल बांधने का काम करता था। दो महीने पहले सतनाम की शादी गांव माड़ी पन्नवां की हरप्रीत कौर के साथ हुई थी। शादी के आठ दिन बाद ही हरप्रीत अपने मायके चली गई और फिर वापस नहीं आई। सतनाम मन्ना दो बार अपने गांव के मोहतबार लोगों को लेकर हरप्रीत के मायके गया, लेकिन हरप्रीत नहीं लौटी। अपनी पत्नी और ससुर से दुखी होकर सतनाम ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस थाना रंगड नंगल में मृतक के पिता सुखदेव सिंह वासी संदलपुर के बयानों पर आरोपी पत्नी हरप्रीत कौर और ससुर दलबीर सिंह निवासी माड़ी पन्नवां के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों बाप-बेटी फरार हैं। -राजिंदरपाल सिंह, एएसआई