फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   an accused of Rewari gangrape Nishu arrested by SIT

रेवाड़ी गैंगरेप केस में एसआईटी को मिली बड़ी सफलता, वारदात में शामिल मुख्य आरोपी निशु गिरफ्तार

Mon, 17 Sep 2018 05:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 17 Sep 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
an accused of Rewari gangrape Nishu arrested by SIT
मुख्य आरोपी निशु
रेवाड़ी गैंगरेप के मुख्य तीन आरोपियों में से एक आरोपी की गिरफ्तारी रविवार को हो गई है। इसकी जानकारी मामले की जांच कर रही एसआईटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निशु के रूप में हुई है। साथ ही मामले में आरोपी चिकित्सक संजीव को भी गिरफ्तार किया गया है। पूरे घटनाक्रम में ये अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। एसआईटी चीफ नाजनीन भसीन ने कहा कि आसपास के राज्यों में भी टीमें पहुंची हैं। बाकी दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं रेवाड़ी गैंगरेप मामले में मुख्यमंत्री खट्टर एक्शन मोड में आ गए है और रेवाड़ी एसपी पर गाज गिरा दी। आदेश जारी किए कि आरोपियों को पकड़कर लाओ। मुख्यमंत्री रविवार को पंजाब के पठानकोट में थे। उन्हें जालंधर भी जाना था, लेकिन वे सब काम छोड़कर बीच में ही लौट आए थे और रेवाड़ी एसपी राजेश दुग्गल को हटाने के आदेश जारी कर किए। अब राहुल शर्मा को रेवाड़ी का नया एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन

 

an accused of Rewari gangrape Nishu arrested by SIT
एसआईटी
साथ ही डीजीपी बीएस संधू को भी तलब कर लिया है। सीएम ने निर्देश जारी किए थे कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खुलकर बात की थी और कहा कि आरोपी जल्दी पुलिस हिरासत में होंगे। वहीं सीएम ने कहा कि आरोपियों की पहचान हो गई है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को जानते थे। इससे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि एक आरोपी सेना का जवान है। आरोपियों की तलाश जारी है और सुराग देने वाले को ईनाम देने की घोषणा भी की गई है। उन्हें जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।

वहीं इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक का नाम दीनदयाल है। बताया गया है कि उसने वह जगह किराये पर दी थी, जहां पीड़िता का रेप किया गया। वहीं, रेप के बाद आरोपियों ने जिस डॉक्टर से पीड़िता की जांच कराई थी उसे हिरासत में ले लिया गया है।

एसआईटी ने गैंगरेप की वारदात में आरोपियों को अपना कोठरा मुहैया कराने व वारदात में षडयंत्र रचने वाले कोठरा मालिक को साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नया गांव जाटों वाला निवासी दीनदयाल पुत्र मीरसिंह के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

घटना के बाद से सदमें में है मां

an accused of Rewari gangrape Nishu arrested by SIT
रेवाड़ी गैंगरेप
रेवाड़ी गैंगरेप पीड़िता सीबीएसई टॉपर की मां और पिता घटना के बाद से सदमे में हैं। उनका दर्द तब और ज्यादा छलक उठा, जब उन्हें न्याय के बदले चेक थमा दिया गया। जिसे लौटाते हुए पीड़िता की मां ने तीखे शब्दों में इंसाफ की मांग की है। पीड़िता की मां ने कहा कि उन्हें मुआवजे के पैसे नहीं, बल्कि इंसाफ चाहिए।

सरकार मेरी बेटी की आबरू की कीमत लगा रही है। मेरी बेटी को बूचड़खाने में लाकर पटक दिया है। बेटी को ठीक से इलाज तक नहीं मिल रहा और डिप्रेशन में जाने की बात कहकर डॉक्टर बेटी से मिलने भी नहीं दे रहे हैं। पुलिस अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।

बता दें कि परिवार को सीजेएम विवेक यादव ने शनिवार को चेक दिया था, जिसे पीड़िता की मां ने लौटा दिया है। हरियाणा पीड़िता राहत योजना-2013 के तहत हरियाणा विधिक सेवाएं प्राधिकरण की तरफ से डीएलएसए पीड़िता को तुरंत अंतरिम सहायता मुहैया करवाती है।
विज्ञापन

ये है मामला

कोसली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को गुरूवार को तीन लड़कों ने अगवा करके गैंगरेप किया था। पीड़िता को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया था। लड़की नेशनल कबड्डी की भी खिलाड़ी है। फिलहाल छात्रा बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई और कनीना के एक सेंटर में कोचिंग ले रही है। 

12 सितंबर को पिता के साथ कनीना आई थी। बस स्टैंड से गुजर रही थी तो गांव के पंकज व मनीष मिले। आरोप है कि पंकज ने लड़की को पानी पिलाया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद दोनो उसे एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां निशु नामक युवक पहले मौजूद था। तीनों ने उसके साथ रेप किया। गैंगरेप के बाद उसे गंभीर हालत में बस स्टैंड पर छोड़ दिया था। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed