{"_id":"5c1a655fbdec2256e27b7bcc","slug":"amritsar-s-jandiala-chauki-incharge-shot-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः जंडियाला चौकी इंचार्ज ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत, शव देख हैरान साथी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाबः जंडियाला चौकी इंचार्ज ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत, शव देख हैरान साथी
Thu, 20 Dec 2018 09:23 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 20 Dec 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अमृतसर (देहाती ) पुलिस के अंतर्गत आते थाना जंडियाला के मॉडल टाउन पुलिस चौकी के इंचार्ज ने मंगलवार देर रात अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार कर जीवन लीला समाप्त कर ली है। चौकी इंचार्ज सतिंदर पाल सिंह बीते कई दिनों से मानसिक तनाव में था। सतिंदर पाल सिंह ने अपने सर पर गोली मारी। जिस बिस्तर पर सतिंदर पाल सिंह सोया था, वह खून से लथपथ था।
विज्ञापन
अमृतसर (देहाती) पुलिस के एसपी (डी) का कहना है कि सतिंदर पाल सिंह अपनी सर्विस रिवाल्वर लोड कर सिरहाने के नीचे रख सोता था। रात को अचानक गोली चल गई, जिससे उसकी मौत होगी। सतिंदर पाल एक काबिल पुलिस अधिकारी था। उसने जंडियाला में अपराध पर नकेल कसी थी। उसकी मौत ने पुलिस ने अपना काबिल अधिकारी खो दिया है ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह जब सतिंदर पाल चौकी नहीं पहुंचे तो मुंशी साथ ही स्थित उनके रूम में गए। दरवाजा खटखटाया लेकिन भीतर से कोई आवाज नहीं आई तो मुंशी दरवाजा खोल कर भीतर चला गया। उसने देखा की सतिंदर पाल सिंह खून से लथपथ अपने बिस्तर पर पड़ा हुआ है। मुंशी ने तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी हरपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उच्च अधिकारियों ने उनके परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया। परिवार के सदस्यों के साथ सतिंदर पाल के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिश्ते में लगते सतिंदर के भाई जतिंदर पाल सिंह ने कहा की उन्हें चौकी से फोन आया की सतिंदर की मौत हो गई है। वह घटना स्थल पर पहुंचे। जहां सतिंदर पाल के शव खून से लथपथ पड़ा था। सतिंदर पाल ने आत्महत्या की या रिवाल्वर से गोली चली, इसके बारे में जतिंदर ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।