{"_id":"64591269e799db08d90c73c5","slug":"amritsar-crime-news-ca-shot-dead-in-amritsar-of-punjab-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में अपराधी बेखौफ: घर में घुसकर CA की गोली मारकर हत्या, चार युवकों ने वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में अपराधी बेखौफ: घर में घुसकर CA की गोली मारकर हत्या, चार युवकों ने वारदात को दिया अंजाम
Mon, 08 May 2023 08:54 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 08 May 2023 08:54 PM IST
सार
इस्लामाबाद थाना प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि सौरभ सोढी के घर में और गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक सीए की फाइल फोटो और सीसीटीवी में कैद आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में चार्टेड अकाउंटेंट (CA) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्लामाबाद थानाक्षेत्र के राम नगर इलाके की है। रविवार देर रात चार अज्ञात बदमाशों ने चार्टेड अकाउंटेंट सौरभ सोढी की गोली मारकर जान ले ली। आरोपियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब सीए सोढी अपने घर में बने दफ्तर में बैठे थे। आरोपी सीए का मोबाइल, गले से सोने की चेन और पर्स लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी मोहित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। राम नगर कॉलोनी निवासी मंजू सोढी के बयान पर इस्लामाबाद पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंजू सोढी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सौरभ सोढी चार्टेड अकाउंटेंट था और वकालत की पढ़ाई भी पूरी कर चुका था। रविवार रात को सौरभ की पत्नी और दो पोतियां घर में आराम कर रहे थे। बेटा सौरभ अपने घर में बने दफ्तर में बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान एक मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा पर सवार होकर चार नकाबपोश उनके घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तो वे चारों नकाबपोश जबरदस्ती अंदर आ धमके। आरोपियों के हाथ में पिस्तौल और दातर थे। इनमें से एक उनके बेटे का नाम लेकर चिल्लाने लगा। शोर सुनकर जब बेटा कमरे से बाहर आया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जब उनके बेटे ने नकाबपोशों का विरोध किया तो एक ने बेटे को गोली मार दी।
मंजू सोढी ने बताया कि एक गोली सौरभ सोढी की छाती में लगी और वह वहीं गिर गया। लुटेरे उनके बेटे का पर्स, मोबाइल फोन, गले से सोने की चेन लूटने के बाद फरार हो गए। गंभीर हालत में बेटे को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस्लामाबाद थाना प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि सौरभ सोढी के घर में और गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी है।