बाप प्रेमिका संग मरा, बेटा प्रेमिका का 'हत्यारा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में गलफ्रेंड की गोली मारकर हत्या करने वाले युवक के पिता के बारे में सनसनीखेज खुलासा हुआ। सूत्रों से पता चला है कि गुरमीत के पिता ने कुछ समय पहले सुसाइड किया था।
इसके बाद गुरमीत के पिता व उक्त महिला ने सुसाइड कर लिया था। इसके बाद मां ने ही गुरमीत का पालन पोषण किया था। जिक्रयोग है कि जब गुरमीत अमनदीप को गोली मारकर भागा था, उस समय पूरे शहर में 45 से अधिक नाके लगाए थे। इसके बाद वाबजूद कातिल मौके से भागने में कामयाब रहा था। इससे एक बार फिर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
अमनदीप को गोली मारने वाले आरोपी छात्र गुरमीत राजनीति में सक्रिय रहा। उसका संबंध सोपू पार्टी से था। उसने अपनी फेसबुक एकाउंट पर सोपू वाले फोटो शेयर किए थे।
मोहाली के फेज-5 में सोमवार शाम अमनदीप कौर पर गोली चलाने वाले आरोपी गुरमीत सिंह की बुआ के बेटे जगरूप सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी मोहेवाल जिला फिरोजपुर पर केस दर्ज किया है।
पता चला है कि हत्या में प्रयोग किया रिवाल्वर जगरूप का है। वहीं, पुलिस ने दोनों आरोपियों के फोटो भी जारी किए हैं। साथ ही लोगों से सहयोग देने की भी अपील की है। हत्या के चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस पकड़ नहीं पाई है।
12वीं में पढ़ती थी तब से पीछे पड़ा था आरोपी
जब अमनदीप 12वीं की पढ़ाई कर रही थी, उस समय भी आरोपी गुरमीत ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन अमनदीप ने उस समय भी उसे साफ इनकार कर दिया था।
यह बात खुद अमनदीप ने ही हमें बताई थी। उसकी हमेशा किताबों से ही दोस्ती रहती थी। इतना कहते ही अमनदीप के पिता कुलबीर सिंह रो पड़े। वह मंगलवार को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में बेटी का शव लेने के लिए पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा कि आखिर 12 का आंकड़ा ही उनकी बेटी के लिए जानलेवा साबित हुआ है।
12 जनवरी को ही आरोपी ने बेटी पर गोली चलाई। कुलबीर ने बताया कि वह गांव के नंबरदार हैं और जिला फिरोजपुर से बीजेपी के बीसी सेल के प्रधान हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही आरोपी को पसंद नहीं करती थी। वह लगातार कई बार उसे प्रपोज कर चुका था।
उन्होंने कहा कि मेरी एक ही इच्छा है कि आरोपी को जल्दी काबू किया जाए। साथ ही आरोपी को इतनी कठोर सजा दी जाए ताकि दोबारा ऐसा करने की न सोचे।
आखिर मौके से मिली गाड़ियां किस की?
अमनदीप के पिता ने बताया कि पुलिस ने उन्हें बताया है कि आरोपी ने जिस रिवॉल्वर से अमनदीप को मारा है। वह उसके बुआ के बेटे का था। आरोपी की बुआ भी फिरोजपुर में ही रहती है। जहां से वह रिवाल्वर लेकर आया था।
कुलबीर ने बताया कि अमनदीप फेज-7 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सोलिटेयर कंपनी में ट्रेनिंग करती करने आई थी। कुछ दिन पहले ही घर से आई थी। इसी बीच किसी रिश्तेदार की गाड़ी का एक्सिडेंट हो गया था। इसके बाद वह फिर वापिस घर चली गई। बाद में वह रविवार को घर से लौटी थी। उन्होंने कहा कि अगर वह रविवार को नहीं आती। तो शायद उसकी जान बच जाती।
एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए विभिन्न टीमें गठित की हैं। टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मौके से मिली दो गाड़ियों की पहचान हो गई। जब पुलिस यह पता करने में जुटी हुई है कि आखिर इनमें और कितने लोग मौजूद थे।