{"_id":"6cb31382c8bb3fb26a0ceebdee8a3c62","slug":"alleged-terrorist-get-bail-after-one-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल बाद मिली कथित आतंकी को जमानत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक साल बाद मिली कथित आतंकी को जमानत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Mar 2014 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियारों के साथ पकड़े गए कथित आतंकी संतोख सिंह बाजवा को एक साल बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शालिनी सिंह नागपाल की अदालत ने सोमवार को जमानत मंजूर कर ली।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस ने दावा किया था कि संतोख सिंह ने 1985 में कुरुक्षेत्र स्थित शाहबाद में हरियाणा रोडवेज की बस में ब्लास्ट किया था। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 15 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच को फरवरी 2013 को सूचना मिली थी कि शाहबाद में बस के अंदर ब्लास्ट करने वाला कथित आतंकी दिल्ली नंबर कार से खरड़ जा रहा है।
टीम ने सेक्टर 37/38 के पास नाका लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया था। संतोख सिंह ने अपना ड्राइविंग लाइसेंस दिखाया। जिसपर बलवंत सिंह लिखा हुआ था और फोटो संतोख सिंह की लगी हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने जब गाड़ी की सर्च की तो अंदर से तीस बोर की बंदूक और पांच कारतूस, 12 बोर की बंदूक और दो मैगजीन, तीस बोर की 19 गोली, लैपटॉप और कैमरा बरामद हुआ था।
सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत संतोख सिंह पर मामला दर्ज किया था।