फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   allegation of thievery on son, mother swallowed poison with two daughters, mother daughter killed

बेटे पर आरोप सह न पाई मां, बेटियों संग उठाया वो कदम पति सन्न

Tue, 22 Nov 2016 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Updated Tue, 22 Nov 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
allegation of thievery on son, mother swallowed poison with two daughters, mother daughter killed
महिला ने निगला जहर
बेटे पर आरोप लगे तो मां सह न पाई। उसने दो बेटियों के साथ वो कदम उठा लिया कि पति को पता चला तो उसके होश उड़ गए। घटना पंजाब के गुरदासपुर की है। पड़ोसी ने बेटे पर चोरी के आरोप लगाए तो मां ने दो बेटियों के साथ सल्फास निगल लिया।
विज्ञापन


इससे महिला और उसकी एक वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी बच गई। मृतक महिला सुमन के पति रणजीत सिंह ने बताया कि वह दिहाड़ी लगाकर घर का गुजारा करता है। सोमवार को वह पर दिहाड़ी लगा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान उसकी पत्नी सुमन ने फोन करके बताया कि उसने सल्फास निगल ली है। इस पर वह काम छोड़कर घर आ गया। उसकी पत्नी व दोनों बेटियां पलक (6) तथा मुस्कान (12) की हालत गंभीर थी। वह उन्हें सिविल अस्पताल ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां इलाज के दौरान पलक की मौत हो गई। पत्नी की हालत गंभीर होने के चलते डाक्टरों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया। अमृतसर ले जाते समय उसने रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मुस्कान बच गई।

बेइज्जती के डर से खत्म कर ली जिंदगी

allegation of thievery on son, mother swallowed poison with two daughters, mother daughter killed
जहर, सुसाइड, हत्या
रणजीत सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को उनके घर के पास पड़ोस में किराए पर रहने नरेश शर्मा नामके व्यक्ति ने उनके आठ वर्षीय बेटे भरत पर चोरी करने आरोप लगाया था।

नरेश शर्मा उनके घर शिकायत लेकर आया था। घर उसकी पत्नी तथा दो बेटियां थी। इस दौरान उसकी पत्नी की इसी बात को लेकर उक्त व्यक्ति के साथ कहासुनी हुई थी। इसके बाद उसकी पत्नी कमरे में चली गई और बेइज्जती के डर से अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

थाना सिटी के एसएचओ लखविंदर सिंह कलेर ने बताया मृतका के पति के बयानों के आधार पर आरोपी नरेश शर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed