{"_id":"99800f668c5983ed02d8279b4c3b044c","slug":"allegation-of-teasing-by-woman-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनेजर ने की शिकायत, 'मुझसे करता है छेड़छाड़'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैनेजर ने की शिकायत, 'मुझसे करता है छेड़छाड़'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 01 Feb 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-39 पुलिस ने एक निजी मोबाइल कंपनी में बतौर प्रबंधक के पद पर तैनात महिला की शिकायत पर पंचकूला निवासी जगदीश के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता महिला ने वीरवार रात पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि आरोपी के साथ उसकी और उसके पति के साथ पुरानी जान पहचान है।
आरोपी के पास उनका और उनके 5 साल के बेटे का पासपोर्ट था आरोपी ने दावा किया था कि वह उनका अमेरिका का वीजा लगवा देंगा, जिस कारण वह आरोपी के सेक्टर-9 कार्यालय में पासपोर्ट लेने के लिए गई।
शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे कहा कि वह उसे घर छोड़ देता है और उसका पासपोर्ट भी वापस कर देगा। महिला ने बताया कि उसके बाद वह आरोपी के साथ सेक्टर-38 में घर पर आ गई, जहां पर आरोपी ने उसका पासपोर्ट दिया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि जब वह आरोपी के लिए पानी लेने के लिए रसोई में गई तो आरोपी ने उसे कहा कि वह अपने पति को तलाक दे दे और उसका हाथ पकड़कर नीचे खींचा और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।
महिला का कहना है कि इस दौरान उसके कपड़े भी फट गए। सेक्टर-39 पुलिस थाना प्रभारी गुरमुख सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।