फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   allegation of dancer on shemale

'मैं पुरुष हूं, लेकिन वो मुझे किन्नर बना देंगे'

Mon, 15 Dec 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रतिया
ब्यूरो/अमर उजाला, रतिया Updated Mon, 15 Dec 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
allegation of dancer on shemale

पंजाब के बरेटा के किन्नर डेरे से गुपचुप फरार हुए डांसर ने डेरे से आए किन्नरों के साथ जाने से इंकार कर दिया। गांव के पंचायती लोगों के समक्ष किन्नर ने जाने से मना कर दिया।

विज्ञापन


उसने बरेटा डेरे के महंत व उसके किन्नर साथियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे पिछले 15 दिनों से बंधक बनाकर बरेटा डेरे में रखा गया था। वह पुरुष डांसर है लेकिन बरेटा डेरे के महंत उसे जबरन किन्नर बनाना चाहते है।
विज्ञापन


गांव रताखेड़ा का बाजीगर समुदाय का युवक जस्सी ढोलक बजाने का कार्य करता है तथा उसका कई किन्नरों के डेरो पर आना-जाना है। जस्सी के अनुसार रविवार शाम वह बरेटा के डिंपल महंत के डेरे पर पहुंचा तो वहां पर डांस करने वाले काजल ने उसके पैरों में गिर कर कहा कि उसे जहां जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे यहां से ले जाए। जस्सी काजल को मोटरसाइकिल पर बैठा कर रताखेड़ा ले आया। जस्सी ने कहा कि उसने और उसके भाई ने इसकी सुचना बरेटा और रतिया डेरे के महंतों को भी दे दी।

सूचना मिलने पर बरेटा किन्नर डेरे के मंहत डिंपल और उसके किन्नर साथी रताखेड़ा जस्सी के घर पहुंचे और उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगे। काजल ने इसका विरोध किया और कहा कि मैं अपनी जान दे दूंगा लेकिन बरेटा डेरे में नहीं जाउंगा। इसको लेकर गांव के पंचायती लोग जस्सी के घर इकट्ठा हुए।

इस पंचायत में बरेटा से आए डिंपल मंहत और उसके साथियों ने आरोप लगाया कि काजल किन्नर है और जस्सी के साथ वह उसके डेरे से बीस हजार की नकदी चुरा कर फरार हुआ है। इस आरोप के बाद बरेटा डेरे के मंहत व काजल किन्नर में पंचायत में ही एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप किये।

पंचायत में जमकर हंगामा हुआ। बरेटा डेरे के डिंपल मंहत का कहना था कि उन्होंने काजल के बीस हजार रुपये लेकर फरार होने की शिकायत बरेटा थाने में भी की हुई है जिसके चलते वे काजल को अपने साथ लेकर जायेंगे। जिस पर काजल ने उनके साथ जाने से मना कर दिया।

काजल ने पत्रकारों और पंचायत के समक्ष डिंपल महंत और उसके किन्नरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पुरुष डांसर का कार्य करता था। एक महीना पहले ही उसे एक साथी उसे बरेटा डेरे में ले आया था तथा उक्त डेरे में उसे पिछले 15 दिनों से बंधक बना कर रखा गया था।

उसे जबरदस्ती पुरुष से किन्नर बनाने की तैयारी की जा रही थी। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर आया है। यदि वह दोबारा वहां गया तो ये लोग उसे मार देंगे। काजल ने कहा कि उसने डेरे से कोई पैसे नहीं चुराये है।


इस घटनाक्रम के बाद मौके पर उपस्थित पंचायत काजल के पक्ष में आ गई। पंचायत में उपस्थित लोगों ने कहा कि अगर डिंपल मंहत ने पुलिस में शिकायत दे रखी है तो दोनों पक्षों ने जो आरोप एक दूसरे पर लगाये हे वो पुलिस जांच में स्पष्ट हो जायेगा। इसलिए काजल को जबरन साथ ले जाने नहीं देंगे। जिसके पश्चात बरेटा से आये महंत और उसके किन्नर साथी बैरंग वापिस लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed