{"_id":"58e7df4b4f1c1bf8335b65f8","slug":"akansh-murder-case-accuse-demands-b-class-facility","type":"story","status":"publish","title_hn":" अकांक्ष के हत्यारे ने दिखाया स्टेटस का रौब, जेल में मांगी है बी-क्लास सुविधाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकांक्ष के हत्यारे ने दिखाया स्टेटस का रौब, जेल में मांगी है बी-क्लास सुविधाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 08 Apr 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
फरीद ने मांगी जेल में बी-क्लास सुविधाएं
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकांक्ष मर्डर केस में जेल की हवा खा रहे आरोपी ने खुद के सोशल स्टेटस को दिखाया है। जिसके आधार पर उसने जेल में खुद के लिए सुविधाएं मांगी हैं। अकांक्ष हत्याकांड में गिरफ्तार सह आरोपी हरमेहताब सिंह उर्फ फरीद ने जिला अदालत में दायर याचिका में यूटी प्रशासन और बुड़ैल जेल को आदेश देने की अपील की है कि उसे केस के ट्रायल के दौरान जेल में ‘बी’ क्लास सुविधाएं दी जाएं। इसके लिए उसने खुद के ग्रेजुएट होने को आधार बनाया है। अदालत ने याचिका पर सेक्टर-3 थाना पुलिस को नोटिस जारी कर 10 अप्रैल को जवाब दाखिल करने को कहा है।
वहीं अदालत ने मुख्य आरोपी बलराज की प्रापर्टी अटैच करने संबंधी याचिका पर भी फैसला सोमवार के लिए सुरक्षित रख लिया है। हरमेहताब की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि वह पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट है। ऐसे में उसकी एजुकेशन के आधार पर वह जेल में बी क्लास सुविधाओं का हकदार है। इसके अलावा उसने कहा है कि शिक्षा और सोशल स्टेटस के आधार पर वह उक्त सुविधाओं के लिए तब तक हकदार है, जब तक कि उसके केस का कोई फैसला नहीं आ जाता।