फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   akali leader son cut fingers of boy in dispute

अकाली नेता के बेटे ने दोस्तों संग मिलकर युवक की अंगुलियां काटी, जानिए क्यों?

Thu, 02 Nov 2017 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 02 Nov 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
akali leader son cut fingers of boy in dispute
युवक की अंगुलियां काटी - फोटो : सांकेतिक चित्र
पंजाब से बड़ी खबर, अकाली नेता पम्मा ओबराय के बेटे राजा ओबराय ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक की अंगुलियां काट दी। पीड़ित को घायलावस्था में छोड़कर आरोपी धमकियां देते मौके से फरार हो गए। अनुज को इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल दाखिल कराया गया है। वहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अनुज की शिकायत पर राजा ओबराय, बक्शीश, हंटर, मंगी, हरमन, बिल्ला और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


अनुज के मुताबिक उसकी मोबाइल की दुकान है। उसकी आरोपियों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। उनका कई बार विवाद हो चुका है। हर बार मामला शांत करवा दिया जाता था। अनुज के अनुसार उसे मंगलवार को इलाके के ही एक युवक का फोन आया था। उसने उसे कहा था कि वह उनका समझौता करवा देगा। वह अपनी दुकान पर बैठ कर इंतजार कर रहा था। इस दौरान उसे फोन आया कि वह दुकान से बाहर आए। जैसे ही वह बाहर गया तो आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और उसके दोनों हाथों की अंगुलियां काट दी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन तीन की पुलिस वहां पहुंच गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद ढोका मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ है। सब इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने कहा कि अकाली नेता पम्मा ओबराय का बेटा पहले भी कई मारपीट की वारदातों में शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय पहले भी वह हरगोबिंद मार्ग पर हुए झगड़े में था और पत्थरबाजी हुई थी। इलाके के लोगों का कहना है कि राजा ओबराय से काफी लोग परेशान हैं। जांच अधिकारी जगजीत सिंह ने कहा कि आरोपियों की तलाश में छापामारी की गई थी। आरोपी अभी फरार है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed