{"_id":"c19c74e8241cff16f91a820ec458004a","slug":"akali-leader-s-bus-crushed-to-bicycle-rider-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली नेताओं की बस से हादसा, रौंदा साइकिल सवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकाली नेताओं की बस से हादसा, रौंदा साइकिल सवार
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Wed, 10 Feb 2016 05:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा के पास स्थित एनएफएल कॉलोनी के बाहर अकाली दल के गिद्दड़बाहा से हलका इंचार्ज डिंपी ढिल्लों की न्यू दीप कंपनी की एक तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को कुचल डाला। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। थाना थर्मल के प्रभारी महिंदर सिंह ने कहा कि अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मृतक की पहचान राम हेत निवासी एनएफएल कॉलोनी के तौर पर हुई है। इस हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस से भी तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलने पर थर्मल पुलिस ने मौके पर पहुंच बस को कब्जे में लिया। पुलिस ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मंगलवार शाम करीब पांच बजे माली का काम करने वाला राम हेत अपनी साइकिल पर अपने घर को वापस जा रहा था। जब वह कॉलोनी के एक नंबर गेट के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार न्यू दीप कंपनी की बस ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
चश्मदीदों के मुताबिक बस साइकिल सवार को घसीटती हुई कुछ दूरी तक ले गई थी। हादसे के बाद बस चालक ने बस को भगाने का प्रयास भी किया था, लेकिन जाम में फंसने के चलते वह फरार हो गया। बस बठिंडा से अमृतसर जा रही थी। थाना थर्मल पुलिस ने मौके पर पहुंच बस को अपने कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
बादल परिवार की बस की टक्कर से रेहड़ा चालक की मौत
उध्ार मुक्तसर के मलोट में बादल परिवार की डबवाली ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस ने मंगलवार सुबह मलोट-अबोहर रोड पर स्थित गांव वाला के पास एक खच्चर रेहड़े को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें रेहड़ा चालक की मौत हो गई। चालक बस को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। थाना कबरवाला पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव सरावां बोदला निवासी रोशन लाल (53) मंगलवार सुबह करीब सात बजे अपना खच्चर रेहड़ा लेकर गांव कबरवाला से भट्ठे की ओर से जा रहा था। इस दौरान पीछे से आई डीटीसी कंपनी की बस ने रेहड़े को टक्कर मार दी। इस हादसे के दौरान रेहड़ा चालक रोशन लाल को गंभीर चोटें लगी।
उसे तुरंत मलोट के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बठिंडा रेफर कर दिया। बठिंडा में रोशन लाल ने दम तोड़ दिया। इस हादसे में खच्चर को भी चोटें लगी हैं।
कबरवाला पुलिस ने मृतक के भाई मीनू राम के बयान पर बस चालक गुरप्रीत सिंह निवासी गांव कोटभाई के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।