फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   akali leader hits two peole, died at the spot at moga

अकाली नेता की कार के नीचे आने से दो लोगों की मौत

Tue, 19 May 2015 07:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा।
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा। Updated Tue, 19 May 2015 07:48 AM IST
विज्ञापन
akali leader hits two peole, died at the spot at moga

धर्मकोट के पास देर शाम अकाली नेता की कार की चपेट में आने से बाइक सवार लड़के और लड़की की मौत हो गई। पुलिस की तरफ से अकाली नेता खिलाफ ढीली कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने शव छीनकर मोगा चौक पर जाम लगा दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कार चला रहे अकाली नेता के बेटे ने घटना के बाद अपने साथियों को बुलाकर बेसबाल बैट से उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


इसमें तीन लोग घायल हो गए। डीएसपी सिटी संदीप शर्मा, डीएसपी (आई) गुरमीत सिंह और धर्मकोट के कार्यकारी डीएसपी गुरप्रीत सिंह गिल ने पीड़ित परिवार को कारवाई का भरोसा दिया और कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है और तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने बताया कि गुरमेल सिंह निवासी गांव चोटिया कलां अपनी पत्नी लखविंदर कौर, पुत्र सुखदीप सिंह, बेटी कुलदीप कौर और दलजीत सिंह गांव जैमलवाला के अलावा काका नूर नाम के लड़के से दो अलग-अलग बाइक पर किसी पीर की जगह पर माथा टेकने बाद घर लौट रहे थे। गांव कड़्यिाल में सामने से आ रही अकाली नेता की स्विफ्ट कार ने मोटर साइकिल को चपेट में ले लिया। हादसे में कुलदीप कौर और दलजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को बेसबाल बैट से पीटा, तीन घायल

akali leader hits two peole, died at the spot at moga

वाहन समेत चालक फरार होने लगा तो पीड़ित परिवार के मेंबर सुखदीप सिंह ने कार रोकने की कोशिश की। इस पर अकाली नेता के कार चालक पुत्र ने फोन कर साथियों को बुला लिया और उनकी बेसबाल बैट से मारपीट की।

इससे सुखदीप सिंह, उसका पिता गुरमेल सिंह और मां लखविंदर कौर घायल हो गए। इनका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि अकाली नेता के बेटे ने उन्हें जान से मारने की धमकी दीं।

पुलिस ने रात में मृतक लड़की कुलदीप कौर गांव चोटिया कलां और दलजीत सिंह गांव जैमलवाला की लाशें पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दी। पुलिस अकाली नेता का बचाव करती नजर आई तो पीड़ित परिवार ने दोनों शव जबरन उठाकर शहर के मुख्य चौक में रख कर चक्का जाम कर दिया।

लोगों ने अकाली नेता के खिलाफ इरादा कत्ल के आरोप में केस दर्ज करने की मांग की। एसएचओ. धर्मकोट नरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक तफ्तीश में पता लगा है कि कार कोट ईसेखां में आढ़त का कारोबार करते गांव शादी वाला के सरपंच की है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed