फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   akali leader daughter allegation on husband, lady allegation on husband to be tantric, crime, moga

MLA की बेटी का दर्द- 'तांत्रिक बन गया है पति, जान से मार देगा'

Mon, 11 Jul 2016 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Mon, 11 Jul 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
akali leader daughter allegation on husband, lady allegation on husband to be tantric, crime, moga
छात्रों ने अपने ही स्कूल की महिला टीचर के घर पर जाकर गालीगलौज और बदतमीजी की। - फोटो : Demo pic
साहब, मेरा पति तांत्रिक बन गया है। वह मुझे जान से मार देगा। रोते हुए अकाली विधायक की बेटी ने अपनी दर्दनाक कहानी सुनाई। मामले में सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति और सास के खिलाफ दहेज एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


विधायक की पीड़ित बेटी का आरोप है कि उसका पति तांत्रिक बन गया है। अब उससे उसे जान का खतरा है। विधायक की बेटी रोहिणी ने सिटी पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका विवाह 12 दिसंबर 2005 को गौरव जिंदल निवासी एसटी नगर पटियाला से हुआ था। 15 अक्तूबर 2006 को उनका बेटा हुआ।
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसका रोका दिल्ली में हुआ। इस मौके ससुर परिवार को 11 गिनी सोना, अन्य लाखों रुपये के गिफ्ट और नगदी दी गई। उसकी सगाई डीएम कॉलेज ग्राउंड में हुई और इस मौके 51 सोने की गिनी ओर अन्य लाखों रुपये के गिफ्ट, नगदी ससुर परिवार को शगुन और दहेज में इनोवा गाड़ी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसका विवाह सिल्वर ओके पैलेस सरहिंद रोड, पटियाला में वह अपने ससुराल घर दहेज के रूप में लाखों रुपये कीमत का फर्नीचर और 45 सिल्वर बायलज भी ले गई। यह सारा कुछ उसके ससुर परिवार ने हड़प लिया।

मानसिक प्रताड़ना देते हैं ससुराली, पति सीखता है तंत्र विद्या

akali leader daughter allegation on husband, lady allegation on husband to be tantric, crime, moga
rape - फोटो : demo pic
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके ससुर परिवार ने विवाह से पहले उसके पति का दुबई में अच्छा कारोबार होने की बात कही थी, लेकिन यह झूठ निकला। विधायक की बेटी ने आरोप लगाया कि विवाह से तुरंत बाद ही उसका पति उसे परेशान करने के अलावा मानसिक प्रताड़ित भी करने लगा। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति का चावल मिल और सोलर टैक्स में हिस्सेदारी थी।

2011 में उसने यह कारोबार की देखभाल करनी छोड़ दी। इसके बाद वह तांत्रिक किताबें पढ़ने के साथ इंटरनेट पर इस की जानकारी हासिल करने लग पड़ा। इस दौरान 2013 में उसने तांत्रिक विद्या सीखी। इसका तजुर्बा पत्नी और बेटे पर अपनाया। इस दौरान उसके बेटे की तबीयत खराब हो गई। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद तांत्रिक विद्या सीखाने वाले टीचर को बुलाया गया। फिर जाकर बच्चे की जान बची।

पीड़िता को आरोप था कि इस तरह उसे मानसिक परेशान किया जाता रहा। इससे पहले दिसंबर 2015 में उसके पिता, भाई व अन्य कोई राजनीतिक नेताओें ने ससुर परिवार को समझाया। उसके पति एवं सास पर कोई प्रभाव नहीं हुआ। इसके बाद वह तलाक देने से भी मुकर गए। पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में आरोप साबित होने बाद सिटी पुलिस ने पीड़ित के पति गौरव जिंदल और सास उर्मिला जिंदल खिलाफ दहेज एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed