{"_id":"a59f68ef77b66ad6fcb29c40441cb838","slug":"ajay-sehgal-suicide-case-transfer-to-panchkula-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय सहगल सुसाइड केस पंचकूला पुलिस को ट्रांसफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अजय सहगल सुसाइड केस पंचकूला पुलिस को ट्रांसफर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 08 Jul 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर अजय सहगल के सुसाइड का मामला अब पंचकूला पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। अभी तक मामले की जांच राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) कर रही थी।
विज्ञापन
घटना के बाद से जीआरपी का इस मामले को लेकर बड़ा ही सुस्त रवैया रहा। जीआरपी ने आरोपी बैंक अधिकारियों को तलाशने के लिए कोई प्रयास नहीं किए।
घटना के दिन से दोनों ही अधिकारी पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं। दूसरी ओर जीआरपी की कोई टीम बैंक में भी जांच के लिए नहीं गई।
जीआरपी के सुस्त रवैये को देखते हुए हरियाणा के डीजीपी एसएन वशिष्ठ ने मामले की जांच पंचकूला पुलिस को सौंप दी है। सोमवार को इस संबंध में ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। पंचकूला पुलिस की एसआईटी इस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन