फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   again head constable arrested for taking bribe

हद है! चंडीगढ़ पुलिस की वर्दी पर एक और दाग

Thu, 11 Sep 2014 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 11 Sep 2014 05:23 PM IST
विज्ञापन
again head constable arrested for taking bribe

सीबीआई ने छह दिन में चंडीगढ़ पुलिस के चौथे कर्मचारी हेड कांस्टेबल परमजीत को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। परमजीत को मंगलवार सुबह ऑटो चालक से एक हजार रुपये मंथली लेते रंगे हाथों पकड़ा। सीबीआई ने हेड कांस्टेबल को किसान भवन चौक पर ट्रैफिक बूथ के अंदर से पकड़ा।

विज्ञापन


हेड कांस्टेबल की पहचान परमजीत सिंह उर्फ पब्बा के रूप में हुई है। ट्रैफिक हेड कांस्टेबल चंडीगढ़ से मोहाली ऑटो चलाने वाले चालक से महीने के एक हजार रुपये मांग रहा था। इसी दौरान वह पकड़ा गया। हेड कांस्टेबल की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने उसके सेक्टर-38 स्थित घर की तलाशी ली।
विज्ञापन


वहां पर कई बेनामी प्रापर्टी के कागजात, गहने और चार गाड़ियां मिलीं। दूसरी टीम ने सेक्टर-38 के एक्सिस बैंक स्थित लॉकर की जांच की। सूत्रों के अनुसार वहां से दस लाख के गहने मिले हैं। फिलहाल पुलिस डिपार्टमेंट ने उसे सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल के दोनों बच्चे विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं। गौरतलब है कि इंस्पेक्टर राजेश शुक्ला, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार और कांस्टेबल दिलबाज को मंथली लेेते सीबीआई ने 3 सितंबर को पकड़ा था।

इंकार किया तो चार हजार का चालान काटा

again head constable arrested for taking bribe

खरड़ निवासी ऑटो चालक नरोत्तम की शिकायत पर हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। नरोत्तम ने सीबीआई को शिकायत दी कि वह सेक्टर-17 बस स्टैंड से मोहाली तक आटो चलाता है।

दो सितंबर को किसान भवन चौक पर तैनात हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह ने उसे रोककर मंथली मांगी। उसने मंथली देने से इंकार किया तो जानबूझकर ऑटो का चार हजार का चालान काट दिया। उसने चालान भर दिया। इसके बाद वह फिर सवारियां मोहाली से चंडीगढ़ लाने छोड़ने लगा।

पांच सितंबर को हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह ने उसे फिर रोका और हर महीने 1200 रुपये मंथली देने को कहा। इसके बाद बात हर महीने एक हजार रुपये पर तय हुई। ऑटो चालक ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी।

दुराचार के आरोप में हो चुका था बर्खास्त

again head constable arrested for taking bribe

मंगलवार को ऑटो चालक ने हेड कांस्टेबल को फोन कर रुपये देने की जगह पूछी। परमजीत ने उसे किसान भवन चौक पर 11:30 बजे बुलाया। सीबीआई ने ट्रैप लगाया। ऑटो चालक ने ट्रैफिक बूथ के अंदर जैसे ही एक हजार रुपये हेड कांस्टेबल को दिए, सीबीआई ने उसे दबोच लिया।

इस दौरान परमजीत ने भागने की कोशिश की और हाथापाई भी की। सीबीआई टीम ने उसकी जेब से एक हजार रुपये बरामद कर कपड़ों को सील कर दिया। सीबीआई मामले में कार्यवाही के लिए हेड कांस्टेबल को सेक्टर-43 स्थित बीएसएनएल के गेस्ट हाउस में ले गई और कार्यवाही की।

हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह का रिकार्ड शुरू से ही खराब रहा है। हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह को अंबाला पुलिस एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर चुकी थी। उसे पुलिस ने कई साल तक निलंबित रखा। उसके बाद हेड कांस्टेबल के खिलाफ चंडीगढ़ में एक महिला ने दुराचार का मामला दर्ज करवाया। इस पर पुलिस ने हेड कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया था। दोनों आरोप में बरी होने के बाद उसे पुलिस ने नौकरी पर बहाल कर दिया था।

पहले भी लगे रिश्वत मांगने के आरोप

again head constable arrested for taking bribe

ट्रैफिक हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह की ड्यूटी अगस्त महीने में 35/36 के चौक पर थी। चौक पर तैनात हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह पर वाहन चालकों ने रुपये लेने के कई बार आरोप लगाए थे।

एक पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी ने हेड कांस्टेबल द्वारा रुपये मांगने के आरोपों के बारे में पुलिस अफसरों को लिखा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सितंबर में ट्रैफिक हेड कांस्टेबल परमजीत की ड्यूटी सेक्टर 35/36 के चौक से हटाकर किसान भवन चौक पर कर दी गई थी।

महिला कांस्टेबल घबराई: ट्रैफिक हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह की ड्यूटी मंगलवार को महिला कांस्टेबल के साथ किसान भवन चौक पर थी। जिस समय सीबीआई ने हेड कांस्टेबल को पकड़ा, महिला कांस्टेबल घबरा गई। इस पर सीबीआई ने महिला कांस्टेबल को बताया कि परमजीत सिंह को रिश्वत लेते पकड़ा है। इसके बाद साउथ डिवीजिन के डीएसपी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

मामले में तरुण गाबा, एसपी, भ्रष्टाचार निरोधक शाखा सीबीआई ने बताया कि ऑटो चालक से एक हजार मंथली लेते ट्रैफिक हेड कांस्टेबल को सीबीआई ने पकड़ा है। सीबीआई ने हेड कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर उसके घर पर सर्च की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed