फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after unconscious robbed millions from farmer

यूपी के 13 व्यापारियों से बेहोश कर लाखों लूटे

Tue, 23 Dec 2014 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा) Updated Tue, 23 Dec 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
after unconscious robbed millions from farmer

जहाजगढ़ में लगे पशु मेले में लुटेरों ने 13 पशु व्यापारियों को नशीली चाय पिलाकर लाखों रुपये लूट लिए। सभी व्यापारियों को बेहोशी हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम तक दो व्यापारियों को हल्का होश आया तो उन्होंने अपने साथ हुई वारदात के बारे में बताया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी पीड़ित व्यापारी उत्तर प्रदेश के हैं।

विज्ञापन


जहाजगढ़ में पशुओं का मेला लगा हुआ है। पशु खरीदने के लिए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नौरथा सिकंदरपुर के करीब 12 व्यापारी आए हुए थे। सोमवार रात लगभग आठ बजे जब ये व्यापारी चाय की दुकान पर गए तो वहां गाजियाबाद के ही कोई तीन युवक चाय पी रहे थे।
विज्ञापन


तीनों युवकों ने उनके साथ चाय पी और खाना भी खाया। रात लगभग साढ़े नौ बजे सभी व्यापारियों पर बेहोशी छाने लगी। सभी ने सोचा की थकान के कारण उन्हें नींद आ रही है। जिन लोगों पर चाय का असर नहीं हुआ था, युवकों ने उन्हें फिर से चाय पिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाय पीने के बाद सभी बेहोश हो गए। सुबह जब अन्य पशु व्यापारियों ने उन्हें बेहोशी हालत में देखा तो तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां होश आने के बाद दो व्यापारियों ने बताया कि उक्त तीनों युवक उनके रुपये लूटकर फरार हो गए हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी व्यापारी अपने साथ काफी रुपये लेकर आए थे। व्यापारियों ने बताया कि प्रत्येक के पास 50 हजार से ज्यादा रुपये थे। इस हिसाब से व्यापारियों से करीब सात से आठ लाख रुपये लूटे गए हैं।


ये हुए लूट का शिकार
लूट का शिकार हुए पशु व्यापारियों में उत्तर प्रदेश के नौरथा सिकंदरपुर निवासी रूपेश पुत्र नत्थूराम, मनोज पुत्र सुरेश चंद्र, सीताराम पुत्र शेर सिंह, लेखराज पुत्र रामस्वरूप, रुपकरण पुत्र नत्थूराम, सुखराम पुत्र शेर सिंह, अशोक पुत्र सीताराम, अशोक पुत्र भगवान सिंह, मोतीलाल पुत्र सुखपाल, महेंद्र पुत्र हरिपाल के अलावा गाजियाबाद के तीन व्यापारी शामिल हैं। इन व्यापारियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि होश में आने के बाद ही इन व्यापारियों के नाम और पता के बारे में मालूम हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed