फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after Suspended from school, fifth class student ran from home

स्कूल से सस्पेंड होने पर घर से भागा पांचवीं का छात्र

Mon, 28 Jul 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 28 Jul 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
after Suspended from school, fifth class student ran from home

सेक्टर-11 के एक निजी स्कूल ने पांचवीं कक्षा के एक बच्चे को सस्पेंड कर दिया। इससे आहत बच्चा घर पहुंचा और स्कूल बैग रखकर भाग गया। काफी तलाश के बाद भी जब उसका सुराग नहीं लगा तो सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया, लेकिन दो दिन गुजरने बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-11 निवासी संजय भौरिया ने अपने भतीजे कुलदीप के गुम होने का केस दर्ज कराया है। संजय ने शिकायत दी थी कि कुलदीप सेक्टर-11 के एक निजी स्कूल में पढ़ता है। उसने एक कागज पर टीचर के लिए कुछ अपशब्द लिखे थे। दूसरे बच्चे ने यह कागज टीचर को दिखाया और कुलदीप को स्कूल से एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया।  
विज्ञापन


पता नहीं, उसके मन में क्या चल रहा था
कुलदीप के चाचा संजय ने बताया कि उन्हें स्कूल से जब कुलदीप के बारे पता चला तो उन्होंने बच्चे को समझाया कि ऐसी हरकत नहीं करते, लेकिन पता नहीं था कि उसके मन में क्या चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह घर से अचानक ही कहीं चला गया। आसपास के एरिया के अलावा मनसा देवी, नाडा साहिब में भी उसकी तलाश की, लेकिन कहीं नहीं मिला। कुलदीप के पिता की हादसे में मौत हो गई है और मां उसे छोड़कर चली गई है। उसके बाद कुलदीप दो साल से उनके पास ही रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed