फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after second marriage his first wife arrested him to fraud

दूसरी शादी कर सुरक्षा मांगी तो पहली पत्नी ने फंसाया

Wed, 09 Oct 2013 01:32 AM IST
Updated Wed, 09 Oct 2013 01:32 AM IST
विज्ञापन
after second marriage his first wife arrested him to fraud

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में उस समय अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गई जब एक व्यक्ति पत्नी के साथ पहुंचा और सुरक्षा की मांग की।

विज्ञापन


व्यक्ति की पहली पत्नी भी कोर्ट पहुंच गई और उसने कोर्ट को बताया कि वह शादीशुदा है। उनके तीन बच्चे भी हैं।

कोर्ट ने सेक्टर-तीन थाना पुलिस को सुरक्षा मांगने वाले व्यक्ति पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।  


पुलिस के अनुसार पठानकोट निवासी कुलजीत ने कोर्ट में अर्जी दायर की थी। उसने अर्जी में कहा था कि उसके परिवार वाले उसकी शादी के खिलाफ हैं।

उसे परिवार वालों से खतरा है। इसलिए उसे सुरक्षा दी जाए। कुलजीत की पहली पत्नी भी कोर्ट मेें पहुंच गई। महिला ने कोर्ट को बताया कि उसकी कुलजीत से शादी हो चुकी है। उनके तीन बच्चे भी हैं।

महिला ने कोर्ट में कुलजीत से शादीशुदा होने के सबूत भी दिए। आरोपी ने जिस महिला से दूसरी शादी की है उसकी आयु 22 साल बताई जा रही है।

जांच अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed