{"_id":"578788ff4f1c1b124b13e57c","slug":"after-murder-body-dumped-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में हत्या, पहले धारदार हथियार से मारा, फिर नहर में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुधियाना में हत्या, पहले धारदार हथियार से मारा, फिर नहर में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Fri, 15 Jul 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
सिधवां नहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में तेज धारदार हथियार से सिर पर वार कर एक व्यक्ति की हत्या कर शव को सिधवां नहर में फेंक दिया।
घटना का पता उस समय चला जब वहां से दो राहगीर बाइक पर गुजर रहे थे। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले ही लोगों ने शव को बाहर निकाल लिया था। मृतक की अभी तक कोई पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र तीस से 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने बाबा दीप सिंह नगर निवासी गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
थाना शहीद भगत सिंह नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर राजवंत सिंह ने कहा कि गुरप्रीत सिंह अपने दोस्त हरप्रीत सिंह के साथ बाइक पर कोचर मार्केट की तरफ जा रहा था। वह दोनों नहर के साथ वाली सड़क से जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें नहर में एक शव दिखाई दिया। उन्होंने वहां पर नहा रहे बच्चों की मदद से शव को बाहर निकाला और इसकी जानकारी पुलिस को दी।
इंस्पेक्टर राजवंत सिंह ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि सिर पर किसी तेजधार हथियार से वार किया गया है। हत्या के बाद ही शव को नहर में फेंका गया है। पुलिस ने आस-पास के लोगों को बुलाकर मृतक की पहचान की कोशिश की, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं था।