फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   after misdeed brutal murder of child in bhiwani

कुकर्म के बाद बच्चे की हत्या कर शव पानी भरे गड्ढे में फेंका

Sun, 10 Apr 2016 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Sun, 10 Apr 2016 02:39 PM IST
विज्ञापन
after misdeed brutal murder of child in bhiwani
कुकर्म के बाद बच्चे की हत्या - फोटो : amar ujala

भिवानी। शहर से सटे देवसर गांव से दो दिन से लापता सात साल के मासूम का शव शनिवार सुबह देवसर माता मंदिर के पीछे रास्ते के पास गड्ढे में जमा पानी में मिला। बच्चे के शरीर पर चोट के निशान है और शव छुपाने के लिए उस पर आसपास से झाड़ियां तोड़कर डाली हुई है।

विज्ञापन


बच्चे से कुकर्म कर हत्या की गई है और फिर शव को गड्ढे में फेंका गया है। सूए नुमा तेजधार हथियार से बच्चे की हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या और कुकर्म की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया है। उधर पुलिस के ढीले काम के तरीके पर ग्रामीणों ने नाराजगजी जताई और करीब दो घंटे तक शव को नहीं ले जाने दिया।
विज्ञापन


देवसर गांव के कारपेंटर सुनील कुमार का करीब सात वर्षीय बेटा हिमांशु सात अप्रैल की सुबह आठ बजे घर से मेले के लिए निकला था मगर वापस नहीं लौटा। देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और पुलिस में शिकायत की। शनिवार सुबह करीब सात बजे बच्चे का शव देवसर माता मंदिर के पीछे वाले रास्ते के किनारे पर जमा पानी में मिला। शव पर आसपास से तोड़कर झाड़ियां डाली हुई थी। शव की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया। दोपहर के समय हिसार से डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। पुलिस ने दो घंटे जांच अभियान चलाया। बच्चे का शव जहां मिला है, उससे करीब पांच सौ मीटर दूर पहाड़ी के पास बच्चे की चप्पल, उसके प्लास्टिक के बैट-बाल मिले है और वहां से पानी तक घसीटने के निशान है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वहां बच्चे की हत्या की गई और शव यहां फेंका गया। शव को छुपाने के लिए उस पर झाड़ियां रखी गई।

मृतक के पिता सुनील, ताऊ राजेंद्र ने बताया कि बच्चा तीसरी कक्षा में पढ़ता था और पूरे गांव का लाडला था। इसी लिए पूरा गांव दो दिन से खोजबीन में लगा था। सुनील के दो लड़के है और हिमांशु बड़ा है। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये और शव को भी उठाने से रोका। करीब दो घंटे के विवाद के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। यहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

ग्रामीण अडे़, जर्मन शैफर्ड कुत्ता लाओ, तभी उठाने देंगे शव
ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने हिसार से डॉग स्क्वायड मंगवाई। हिसार पुलिस लाइन से एएसआई बिजेंद्र लेब्रा नस्ल के कुत्ते शेरू को लेकर पहुंचे। कुत्ते को तोड़ी गई झाड़ियां, शव व चप्पल मिलने वाला स्थान सूंघाया गया। कुत्ते को खुला छोड़ हत्यारों का सुराग लगाने का प्रयास किया गया। मगर कुत्ता वहीं आसपास के क्षेत्र में घूमता रहा। गर्मी में कुत्ता ज्यादा परेशान दिखा।

सके बाद ग्रामीणों ने रोष जताना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि इस कुत्ते को दूसरी बार गांव में लाया गया है और यह बेकार है। जर्मन शेफर्ड या किसी बढ़िया नस्ल के कुत्ते को लाया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के ही एक गांव में पांच साल पहले हुए हत्याकांड को एक कुत्ते से सुलझा दिया था। साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक बढ़िया नस्ल का कुत्ता नहीं मंगवाया जाता, वे शव को हाथ नहीं लगाने देंगे। ग्रामीणों ने रोड जाम की भी चेतावनी दी। एएसपी फूल कुमार, डीएसपी विजय देशवाल ने भी ग्रामीणों को समझाया। काफी समझाने के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे ग्रामीण माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया जा सका।

कान, कमर, आंख के पास चोट के निशान
बच्चे के शव पर चोट के निशान मिले है। एक कान कटा हुआ है तो आंख के पास चोट के निशान है। इसके अलावा पेट के बगल में भी तीन जगह चोट के निशान थे। इसके अलावा गुदा पर भी चोट का निशान मिला है।

ग्रामीणों ने खंगाला गांव और शहर
दो दिन से लापता बच्चे की खोज में ग्रामीणों और परिजनों ने पूरा गांव और शहर खंगाला। सात को शहर में होने की सूचना पर शहर में तलाशी अभियान चलाया। शुक्रवार देर शाम पहाड़ी माता मंदिर के पीछे पहाड़ियों में बच्चे की चप्पल और बैट-बाल मिले। जिसके बाद ग्रामीणों ने आसपास का पूरा क्षेत्र खंगाला। शनिवार सुबह-सवेरे ग्रामीण फिर से वहीं पहुंच गए। वहां उन्हें घसीटे जाने के निशान दिखाई दिए। निशानों का पीछा किया तो गड्ढे में जमा पानी में शव मिला। जिस पर पास से ही झाड़ियां तोड़कर डाली हुई थी।


उदमीराम, एसएचओ, सदर थाना भिवानी ने बताया कि दो दिन से लापता बच्चे का शव मिला है। चोट के भी निशान है। अज्ञात के खिलाफ कुकर्म और हत्या का मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed