फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after miscundect murder of child

चार वर्षीय मासूम से कुकर्म के बाद हत्या!

Thu, 21 Aug 2014 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Thu, 21 Aug 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
after miscundect murder of child

गांव करेड़ा खुर्द से बुधवार शाम से लापता 4 वर्षीय बच्चे का शव वीरवार को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर ट्यूबवेल की होद से नग्नावस्था में मिला।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना सदर प्रभारी सहित डीएसपी यमुनानगर ने सीन ऑफ क्राइम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। परिजनों ने आशंका जताई कि बच्चे का कुकर्म के इरादे से अपहरण किया गया और भेद खुलने के डर से उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


बच्चे के दादा अदरीश अहमद की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण और हत्या का केस दर्ज कर लिया है। गांव करेड़ा खुर्द निवासी अदरीश अहमद ने बताया कि उसके भतीजे इलयास खान का 4 वर्षीय बेटा समीर खान बुधवार को घर के पास खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे जब समीर को बुलाया तो वह कहीं दिखाई नहीं दिया। काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। इस पर उन्होंने थाना सदर यमुनानगर में शिकायत दी।

अदरीश ने बताया कि वीरवार सुबह गांव के कुछ लोग शौच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गांव से करीब एक किलोमीटर दूर अशोक मलिक के ट्यूबवेल की होद में समीर का शव नग्नावस्था में उल्टा पड़ा देखा और उन्हें इसकी सूचना दी। पुलिस ने दादा अदरीश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ समीर के अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे का किसी ने कुकर्म के इरादे से अपहरण किया गया था। बच्चे के शोर इत्यादि पर अपना भेद खुलने व पकड़े जाने के डर से अपहरणकर्ता ने बच्चे की हत्या कर दी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed