{"_id":"5b10f53f33fe830220239ce5a1ee5e74","slug":"after-love-marriage-man-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह करने वाले युवक का शव पेड़ पर लटका मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम विवाह करने वाले युवक का शव पेड़ पर लटका मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Updated Wed, 01 Jul 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह पहले गांव की ही लड़की से प्रेम विवाह करने वाले युवक का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने युवती के परिजनों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
शिकायत पर पुलिस ने युवती के परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
मामला मंगलवार अल सुबह हरियाणा के भिवानी के गांव किरावड़ का है। गांव किरावड़ निवासी करीब संदीप उर्फ सोनू(21) का शव गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। सूचना पर उसके परिजन पहुंचे और पुलिस को बुलाया गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाई।
विज्ञापन
युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि संदीप ने एक महीने पहले गांव की ही एक लड़की से शादी कर ली थी। दोनों घर से चले गए और उचाना रहने लगे थे। परिजन उन्हें वहां से ले आए थे। इस बात को लेकर गांव में पंचायत हुई।
विज्ञापन
इसके बाद युवक संदीप अपनी बुआ के घर हिसार में रहने लगा और लड़की अपने परिजनों के घर। शादी को एक तरह से अमान्य कर दिया गया। उसके बाद से ही युवक परेशान था। संदीप के भाई सतीश ने बताया कि वह अलखपुरा गांव के स्कूल में काम करता था।
संदीप के परिजनों ने युवती के परिजनों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवती के चार परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
डीएसपी अभिमन्यु ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटकता मिला है।
उसके भाई सतीश के बयान पर किरावड़ निवासी कृष्ण, मदन, सन्नी और हसनगढ़ निवासी ईश्वर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।