फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after firing on friends soldier eaten poison

साथियों पर गोली बरसा फौजी ने निगला जहर

Thu, 29 Jan 2015 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला Updated Thu, 29 Jan 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन
after firing on friends soldier eaten poison

छुट्टी पर घर आए गए एक फौजी ने अपने ही साथियों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने की कोशिश की। मामला क्षेत्र के गांव बूढ़े नंगल का है।

विज्ञापन


गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान उसका साथियों के साथ विवाद हुआ था। उधर, गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना रंगड़ नंगल के सब इंस्पेक्टर धीर सिंह ने बताया कि भूपिंदर सिंह निवासी गांव बूड़ेनंगल फौज में सैनिक है। वह पिछले दिनों छुट्टी पर घर आया था। बुधवार को वह गांव के ही अपने कुछ साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका अपने ही साथियों के साथ विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान भूपिंदर सिंह ने राइफल से साथियों पर फायरिंग कर दी। किसी प्रकार युवकों ने भाग कर जान बचाई। सब इंस्पेक्टर धीर सिंह ने बताया कि गोलियां चलाने के बाद भूपिंदर सिंह वापस अपने घर आया और जहरीली पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed