फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After encounter on BORDER, BSF seized heroin of 35 million

सरहद पर मुठभेड़ के बाद 35 करोड़ की हेरोइन बरामद

Wed, 26 Mar 2014 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Wed, 26 Mar 2014 06:41 PM IST
विज्ञापन
After encounter on BORDER, BSF seized  heroin of 35 million

सरहद पर सीमा सुरक्षा बल व पाकिस्तानी तस्करों के बीच मंगलवार देर रात मुठभेड़ हुई। तस्कर वहीं पर 35 करोड़ की हेरोइन व असलहा छोड़कर  भाग गए।

विज्ञापन


बीएसएफ ने जब बुधवार की सुबह घटनास्थल का निरीक्षण किया तो वहां से हेरोइन के सात पैकेट, एक पिस्तौल, एक मैगजीन व पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। घटना बीएसएफ की पोस्ट राजातल (अमृतसर) के नजदीक घटी।
विज्ञापन


बीएसएफ के डीआईजी एमएफ फारूकी ने बताया कि बीएसएफ के जवान बीओपी राजातल के नजदीक गश्त कर रहे थे। पाकिस्तान की तरफ से लगभग चार तस्करों की गतिविधि देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्कर फेंसिंग में प्लास्टिक की पाइप घुसा कर हेरोइन के पैकेट भारतीय सीमा में फेंक रहे थे। बीएसएफ जवानों ने तस्करों को चेतावनी दी। लेकिन तस्करों की तरफ से बीएसएफ जवानों पर गोलियां दाग दी।

बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तस्करों पर फायरिंग की। घना अंधेरा होने के कारण तस्कर वहां से भागने में कामयाब हो गए।

सुबह घटनास्थल का निरीक्षण करने पर बीएसएफ ने वहां से सात पैकेट हेरोइन के बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 35 करोड़ रुपये है। बीएसएफ को एक पिस्तौल, एक मैगजीन व पांच जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed