{"_id":"9335985d95662c1e23c11e5516ec169e","slug":"after-encounter-on-border-bsf-seized-heroin-of-35-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहद पर मुठभेड़ के बाद 35 करोड़ की हेरोइन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरहद पर मुठभेड़ के बाद 35 करोड़ की हेरोइन बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Wed, 26 Mar 2014 06:41 PM IST
विज्ञापन
सरहद पर सीमा सुरक्षा बल व पाकिस्तानी तस्करों के बीच मंगलवार देर रात मुठभेड़ हुई। तस्कर वहीं पर 35 करोड़ की हेरोइन व असलहा छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
बीएसएफ ने जब बुधवार की सुबह घटनास्थल का निरीक्षण किया तो वहां से हेरोइन के सात पैकेट, एक पिस्तौल, एक मैगजीन व पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। घटना बीएसएफ की पोस्ट राजातल (अमृतसर) के नजदीक घटी।
विज्ञापन
बीएसएफ के डीआईजी एमएफ फारूकी ने बताया कि बीएसएफ के जवान बीओपी राजातल के नजदीक गश्त कर रहे थे। पाकिस्तान की तरफ से लगभग चार तस्करों की गतिविधि देखी गई।
विज्ञापन
तस्कर फेंसिंग में प्लास्टिक की पाइप घुसा कर हेरोइन के पैकेट भारतीय सीमा में फेंक रहे थे। बीएसएफ जवानों ने तस्करों को चेतावनी दी। लेकिन तस्करों की तरफ से बीएसएफ जवानों पर गोलियां दाग दी।
बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तस्करों पर फायरिंग की। घना अंधेरा होने के कारण तस्कर वहां से भागने में कामयाब हो गए।
सुबह घटनास्थल का निरीक्षण करने पर बीएसएफ ने वहां से सात पैकेट हेरोइन के बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 35 करोड़ रुपये है। बीएसएफ को एक पिस्तौल, एक मैगजीन व पांच जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।