{"_id":"a197565442059dc0e470f6713d4033f7","slug":"after-domestic-dispute-man-killed-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद में तवा से वार कर पत्नी को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू विवाद में तवा से वार कर पत्नी को मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 20 Jul 2014 08:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिब्बा रोड स्थित पंजाबी बाग कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर पर तवा मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
आरोपी ने वारदात को छिपाने के लिए अपनी पत्नी का शव बेड में रख दिया और दो दिन तक उसी बेड पर सोता रहा। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब पूरे इलाके में बदबू फैल गई और कुछ लोग पता लगाने घर में आए तो आरोपी ने घबराकर सारी बात पड़ोसियों को बता दी।
सूचना मिलने पर थाना बस्ती जोधेवाल और चौकी टिब्बा रोड की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने मीनू के पति सोनू के खिलाफ केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई नरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी सोनू की शादी लगभग 6-7 वर्ष पहले मीनू से हुई थी। कुछ समय से दोनों के बीच घरेलू बातों पर झगड़ा होता रहता था। इलाका निवासियों ने भी कई बात दोनों का झगड़ा निपटाया था।
विज्ञापन
शुक्रवार देर शाम को आरोपी सोनू और मीनू के बीच में घरेलू बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान गुस्साए सोनू ने रोटी बनाने वाले तवे से मीनू के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
इसके बाद आरोपी को कुछ समझ नहीं आया तो उसने वारदात को लोगों से छिपाने के लिए मीनू का शव बेड में छिपा दिया। जब उसके बच्चों ने अपनी मां के बारे में पूछा तो आरोपी उन्हें इधर-उधर लेकर घूमता रहा।
रविवार को इलाके में बदबू फैल गई। इसका पता करने के लिए मोहल्लेवासी सोनू के घर पहुंच गए। उन्होंने सोनू से बात की तो वह घबरा गया और उसने सारी सच्चाई बता दी।
लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एएसआई नरिंदर सिंह ने कहा कि मीनू के परिजनों का पता लगाया जा रहा है। आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है।