फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after 5 days of marriage, bride escapee

शादी के 5 दिन बाद विवाहिता को भगाया

Thu, 13 Nov 2014 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(हरियाणा) Updated Thu, 13 Nov 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
after 5 days of marriage, bride escapee

शादी करवाने के नाम पर पहले 45 हजार रुपये लिए और शादी के महज पांच दिनों के बाद लड़की को लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


घटना हरियाणा के पिंजौर की है। आरोप लगाते हुए एक युवक ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ एसीपी को शिकायत दी है।

मूल रूप से गांव करनपुर जिला बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी जोगिंद्र सिंह ने एसीपी कालका धर्मवीर सिंह को दी शिकायत में बताया कि वह गांव धमाला में अपने माता-पिता व भाई-बहन के साथ किराए के मकान में रहता है और किसान के पास मजदूरी कर परिवार चलाता है।

ऑटो में आए लोग पत्नी को भगा ले गए

after 5 days of marriage, bride escapee

सितंबर में पिंजौर की भीमा देवी कालोनी निवासी एक महिला व अन्य चार लोगों ने उसकी शादी की बात छेड़ी और इसके लिए 60 हजार रुपये की मांग की। उसकी मां ने उन्हें 45 हजार रुपये दिए।

जोगिद्र सिंह ने कहा कि सितंबर में गांव धमाला मंदिर के पुजारी ने मंदिर में ही उसकी शादी करवाई। इसके पांच दिन बाद ही उसकी छोटी बहन की आंखों के सामने गांव सुखोमाजरी के पास ऑटो में आए लोग उसकी पत्नी को भगा ले गए।

इसलिए उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उधर, एसीपी कालका धर्मवीर सिंह ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने वालों पर जरूर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed