{"_id":"570292754f1c1bfe52c810f5","slug":"after-3-daughters-woman-did-not-birth-boy-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बेटियां थीं, बेटा न होने के सदमे में महिला ने जान दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बेटियां थीं, बेटा न होने के सदमे में महिला ने जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, रायपुररानी, पंचकूला
Updated Mon, 04 Apr 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला के रायपुररानी के गांव शाहपुर में तीन बेटियों की मां ने जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली। जिला पटियाला के गांव जमीतगढ़ निवासी चंदा राम पुत्र रामलाल ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि 2004 में अपनी बेटी पिंकी की शादी गांव शाहपुर निवासी कृष्ण उर्फ अनिल कुमार से की थी। उसके तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
बेटा न होने के कारण वह तनाव रहती थी। सोमवार को पिंकी की लड़की संजना का फोन आया कि मां को कुछ हो गया है और पापा अस्पताल ले कर गए हैं। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया था और उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
एएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि लड़की के पिता ने इस मामले में कोई कार्रवाई करने से मना किया है। उनके बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज की गई। शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन