{"_id":"56f16d114f1c1be366f14d24","slug":"afganistani-student-murder-accused-afganistani-student-arrested-chandigarh-police-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी अफगानी छात्र गिरफ्तार, शव को भेजेंगे अफगानिस्तान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी अफगानी छात्र गिरफ्तार, शव को भेजेंगे अफगानिस्तान
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Mar 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमवतन अफगानी छात्र की हत्या के आरोपी अफगानी छात्र एहसानुल्लाह को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया। उधर, घटनास्थल के दौरे पर गर्वमेंट कॉलेज -46 आए अफगान एंबेसी के अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिवार का कोई भी सदस्य भारत नहीं आएगा, बल्कि शव अफगानिस्तान परिजनों के पास भेजा जाएगा।
मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम जीएमसीएच-32 अस्पताल में कराया गया। बुधवार को शव अफगान एंबेसी को सौंपा जाएगा। इसके बाद शव अफगानिस्तान में मृतक के परिजनों के हवाले किया जाएगा। मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे दिल्ली से अफगानिस्तान एंबेसी के दो अधिकारियों ने कॉलेज आकर उस हॉल का दौरा किया, जहां सोमवार को दोपहर सनाउल्लाह पर चाकू से उसके हमवतन छात्र एहसानुल्लाह ने चाकू से हमला किया था।
घटनास्थल का दौरा करने के बाद अधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सनाउल्लाह अफगानिस्तान के जाबुल प्रांत का रहने वाला है, जबकि एहसानुल्लाह काबुल का रहने वाला है। सनाउल्लाह का एक छोटा और एक बड़ा भाई भी है। वह गरीब परिवार से है। इसी बीच पुलिस ने आरोपी छात्र एहसानुल्लाह को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सेक्टर-45 मस्जिद में हुआ था झगड़ा
कालेज प्रशासन ने बताया कि कुछ दिन पहले ही सेक्टर 45 की मस्जिद में नमाज पढ़ते हुए किसी बात पर विवाद हुआ था। उनके साथ के अन्य लड़के कुछ नहीं बता रहे हैं। कॉलेज में इस समय 18 अफगानी छात्र पढ़ रहे हैं। जिस वक्त ये वारदात हुई हॉल में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम पूरा होने पर डिग्री बंटने वाली थी।
सनाउल्लाह को पिछले साल इसी प्रोग्राम के तहत बेस्ट स्टूडेंट का अवॉर्ड मिला था। कॉलेज का कहना है कि एहसानुल्लाह भी पढ़ने में काफी तेज है। कालेज में किसी को यह विश्वास नहीं हो रहा है कि एहसानुल्लाह ने अपने साथी को मार डाला है।