फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   adulterated ghee factory caught

पुलिस ने छापा मार मिलावटी घी की फैक्टरी पकड़ी

Fri, 17 Jul 2015 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 17 Jul 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
adulterated ghee factory caught

पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बूढनपुर में छापा मारकर मिलावटी घी की फैक्टरी पकड़ी है। फैक्टरी में डालडा और रिफाइंड को मिलाकर घी तैयार किया जाता था और उस पर जयपुर की नामी ब्रांड अनमोल के नाम पर मार्केट में बेचा जाता था।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके से मिलावटी घी के 45 टिन बरामद किए हैं, जिनकी मात्रा करीब 700 किलोग्राम आंकी गई है। पुलिस ने फैक्टरी के सभी सामान और उपकरण जब्त कर लिया है। फैक्टरी बगैर लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के चलाई जा रही थी। पुलिस ने फैक्टरी मालिक रिंकू को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-16 के बुढनपुर में एक फैक्टरी पर छापा मारा। फैक्ट्री संचालक ने बताया कि वह सेक्टर-26 चंडीगढ़ से डालडा और रिफाइंड खरीद कर लाता था और उनकी मिलावट कर अनमोल नाम से पैकिंग कर बाजार में बेच देता था। फैक्टरी से जयपुर के घी के मशहूर ब्रांड अनमोल के लेबल भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के डॉ. प्रवीन ने बताया कि न तो संचालक के पास कोई लाइसेंस मिला और न ही किसी तरह का रजिस्ट्रेशन। विभागीय टीम ने खाद्य उत्पादों में मिलावट पर शिकंजा कसने के लिए यह कार्रवाई की है।


स्वास्थ्य विभाग मिलावटी घी के सैंपल की भी जांच कर रही है, ताकि खुलासा हो सके कि रिफाइंड और डालका के अलावा और किन उत्पादों की मिलावट की गई है। इसका उपभोक्ताओं की सेहत पर क्या बुरे प्रभाव हो सकते हैं।
एसीपी क्राइम ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही इस कारोबार में कुछ और नई बातें सामने आएंगी।

टीम कर रही है इन बिन्दुओं पर जांच
आखिरकार डालडा और रिफाइंड की मिलावट के बाद घी के ब्रांड का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा था?
मिलावट का यह सिलसिला कब से चल रहा था?
कहां -कहां इसकी आपूर्ति की जा रही थी?
मिलावटी घी का सेहत पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव?
इस धंधे में और कौन कौन शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed