फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   adult teasing with minor girl by nri boy, deadly attack on family

नाबालिग से NRI ने की अश्लील हरकतें, फिर मां-बहन पर हमला

Tue, 29 Dec 2015 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 29 Dec 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
adult teasing with minor girl by nri boy, deadly attack on family

दुबई से आए एक युवक ने पहले बीच सड़क नाबालिग लड़की से अश्लील हरकतें की, फिर उसके परिवार पर हमला कर दिया। इसमें पीड़िता समेत उसकी बहन और मां गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए, तो उन्हें देखकर वह भाग गया। घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


वारदात पंजाब के अमृतसर में गांव सुल्तानविंड में अंजाम दी गई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी टोनी उर्फ संदीप, काका, आरोपी के पिता गुरदेव सिंह निवासी खूहं भाई मंज साहिब, साबा निवासी चब्बा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत देने पर एसिड अटैक की धमकी दी

adult teasing with minor girl by nri boy, deadly attack on family

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बाजार से मोबाइल रिचार्ज कराने गई थी। टोनी ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। घरवालों ने इसके बारे में टोनी के पिता गुरदेव सिंह से शिकायत की इस पर वह भड़क उठा।

रात को उसने अपने पिता गुरदेव सिंह, काका, निवासी खूहं भाई मंज साहिब, साबा निवासी चब्बा के साथ मिलकर पीड़िता समेत उसकी बड़ी बहन व मां पर हमला कर दिया।

घायलों ने आरोप लगाया कि आरोपी ने थाने में शिकायत देने पर परिवार पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टोनी और हमलावरों ने जातिसूचक गालियां भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर केस की जांच के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed