फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   acid attack on six people of a family at jind of haryana

जींदः एक ही परिवार के 6 लोगों पर एसिड अटैक, इनमें 3 महिलाएं भी

Tue, 20 Dec 2016 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Tue, 20 Dec 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
acid attack on six people of a family at jind of haryana
जींद में परिवार के 6 लोगों पर फेंका तेजाब
हरियाणा के जींद से बड़ी खबर आ रही है। एक ही परिवार के 6 लोगों पर एसिड अटैक किया गया है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल है। वारदात गांव भोंसला में अंजाम दी गई। इसके पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है। हमले में सभी लोग बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन


फिलहाल सभी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी के बयान दर्ज कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार गांव भौंगरा निवासी 25 वर्षीय मनोज अपने घर में पशुओं के लिए चारा डाल रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान पड़ोस के ही बलबीर, राकेश, सुरेंद्र बलजीत, पवन तथा बलबीर की पत्नी कृष्णा व बलजीत की पत्नी रामरती मनोज के घर में घुस आए और मनोज को जबरदस्ती घर से उठाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब परिवार के अन्य लोग मनोज को बचाने के लिए आए तो उस पर तेजाब फैंक दिया। उसके बाद आरोपियों ने एक-एक करके परिवार के छह सदस्यों पर भी तेजाब फैंक दिया।

बीयर की बोतल में भरकर लाए थे तेजाब

acid attack on six people of a family at jind of haryana
जींद में परिवार के 6 लोगों पर फेंका तेजाब
वहीं, तेजाब फैंकते ही मौके पर कोहराम मच गया। चीख पुकार मच गई, लोग दौड़े आए। लोगों को देखते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में ग्रामीणों ने तेजाब से झुलसे परिवार के छह सदस्यों को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

तेजाब से झुलसे लोगों ने बताया कि आरोपी तेजाब को बीयर की बोतल में भरकर लेकर आए थे। झुलस सुरेंद्र नंबरदार ने बताया कि पहले उनके परिवार के साथ आरोपी रंजिश रखते थे।

इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने मनोज का अपहरण किया था। लेकिन जब वह उसको बचाने के लिए गए तो आरोपियों ने उन पर तेजाब फैंक दिया। इसमें उनके परिवार के तीन महिला व तीन पुरुष झुलस गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed