फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Acid Attack on Man in Firozpur of Punjab

फिरोजपुरः साथी को छुड़ाने के लिए लुटेरे ने एक शख्स पर फेंक दिया तेजाब, 45 फीसदी झुलसा

Sun, 30 Sep 2018 08:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sun, 30 Sep 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
Acid Attack on Man in Firozpur of Punjab
एसिड अटैक
मोबाइल फोन छीनने के दौरान पकड़े गए साथी को छुड़ाने के लिए लुटेरों ने एक व्यक्ति पर तेजाब फेंक दिया। घटना पंजाब के फिरोजपुर की है। मामले में पीड़ित लगभग 45 फीसदी झुलस गया, जिसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। तेजाब पीड़ित के चेहरे व बाजू पर गिरा। घटना हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रात साढ़े आठ बजे घटी। सिविल अस्पताल के चमड़ी विशेषज्ञ डॉ. नवीन सेठी के अनुसार पीड़ित की हालत नाजुक है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी संतपाल ने बताया कि वह बजाज डेयरी पर नौकरी करता है। रात को आठ बजे डेयरी पर काम खत्म करने के बाद पैदल ही मोबाइल फोन पर बात करते हुए घर लौट रहा था। जब वह हाउसिंग बोर्ड कालोनी की ओर जाती सड़क पर पहुंचा था कि पीछे से आए बाइक सवार दो नकाबपोश उससे उसका मोबाइल छीनने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच धक्का-मुक्की के दौरान उसने एक लुटेरे को पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। उसे बचाने के लिए दूसरे लुटेरे ने उसके ऊपर तेजाब डाल दिया, जिससे उसका चेहरा और बाजू बुरी तरह से झुलस गए। आसपास के लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। उसने बताया कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और यहां पर काम की तलाश में आया था। उसे फिरोजपुर में रहते हुए 15 साल हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजाज डेयरी के मालिक व भाजपा जिला प्रधान देविंदर बजाज ने कहा कि पिछले 15 साल से संतपाल उनके पास काम कर रहा है, घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, लेकिन अभी तक पुलिस पीड़ित का बयान लेने के लिए नहीं पहुंची है। थाना सिटी पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed