फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused wanted raped to one thousand girls to meet the target.

1000 लड़कियों से रेप करने का था टारगेट, निर्भया जैसा हाल करने की दी धमकी

Tue, 20 Dec 2016 09:48 AM IST
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 20 Dec 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
Accused wanted raped to one thousand girls to meet the target.
रेप - फोटो : demo

गैंगरेप के आरोपी एक हजार लड़कियों के साथ रेप करने का टारगेट पूरा करना चाहते थे। शोर मचाने पर दिल्ली गैंगरेप के दौरान जो हाल निर्भया का हुआ था, वैसा हाल करने की धमकी दे रहे थे। 

विज्ञापन


यह बात 12 दिसंबर की रात को सेक्टर-29 आयरन मार्केट के पास जंगलों में कॉल सेंटर की 21 वर्षीय युवती के साथ रेप के दौरान कही थी। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दोनों आरोपियों ने वारदात के समय मोबाइल से वीडियो बनाया और साथ ही शोर मचाने पर निर्भया जैसा हाल करने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपियों ने कहा कि वह प्रोफेशनल क्रिमिनल हैं और एक हजार लड़कियों के साथ रेप करने का टारगेट पूरा करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ईस्ट कोर्ट में की आरोपी की शिनाख्त

Accused wanted raped to one thousand girls to meet the target.
rape - फोटो : Demo

पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि इससे पहले दोनों आरोपियों ने शहर में या उससे बाहर कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। रेप की वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को ट्रिब्यून चौक तक छोड़ कर गए थे। 

इसके बाद पीड़िता वहां से अपने घर पहुंची और उसने अपनी मां को वारदात के बारे में जानकारी दी। इसके बाद अगले दिन उन्होंने थाने में जाकर एफआईआर दर्ज करवाई। जानकारी के अनुसार, पीड़िता बीए पांचवें सेमेस्टर की छात्रा है। वह कॉल सेंटर में पार्ट टाइम नौकरी करती थी।

एसडीएम ईस्ट कोर्ट में आरोपी की शिनाख्त की
इसी बीच सोमवार को शिनाख्त परेड में पीड़िता ने पकड़े गए सेक्टर-52 निवासी आरोपी वसीम की पहचान कर ली। पुलिस ने वसीम को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था, इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

स्केच के आधार पर हुई गिरफ्तारी

Accused wanted raped to one thousand girls to meet the target.
चंडीगढ़ में लड़की के साथ गैंगरेप

पुलिस ने आरोपी को युवती द्वारा बनवाए गए स्केच के आधार पर पकड़ा था। इसके बाद पुलिस ने जज के सामने आरोपी की शिनाख्त परेड करवाने की अर्जी दी थी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने एसडीएम ईस्ट के समक्ष हुई शिनाख्त परेड में कई लोगों की भीड़ में आरोपी को पहचान लिया। इसके बाद पुलिस अब आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। 

पुलिस आरोपी को सात दिन के रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी देगी। पुलिस इस वारदात में इस्तेमाल हुआ चाकू अब तक बरामद नहीं कर पाई है और न ही वारदात वाला ऑटो ही हाथ लगा है। साथ ही मामले का दूसरा आरोपी अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस पीड़िता के बयानों के आधार पर उसका भी स्केच बनवा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed