सैंडवुड इंफ्राटेक के मालिक से मांगे दो करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की रियल स्टेट कंपनी सैंडवुड इंफ्राटेक के मालिक शिव कुमार बगोलिया को धमकी भरे मैसेज भेजकर 50 हजार यूएस डालर मांगने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीया यूनिवर्सिटी के पास से दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीया यूनिवर्सिटी के बसेरा कालोनी निवासी विजय पांडे के रूप में हुई। पकड़ा गया आरोपी विजय पांडे वेबसाइट बनाकर गैर कानूनी तरीके से एसएमएस भेजने का धंधा करता है।
विजय के पास पुलिस ने आठ सिम कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स समेत अन्य कागजात बरामद किए हैं।
ई-मेल भेज दो करोड़ रुपये मांगे थे आरोपी ने
क्राइम ब्रांच ने आरोपी को मंगलवार को चंडीगढ़ लेकर आई और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
सेक्टर-33 निवासी शिव कुमार बगोलिया ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्हें 30 जून को आफिस की ई-मेल पर दो करोड़ रुपये मांगने का मैसेज आया था।
एक जुलाई को दोबारा ई-मेल आई और पांच जुलाई को ई-मेल भेजने वाले ने धमकी दी। सात जुलाई को उन्होंने एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह से गिल को शिकायत दी थी। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी।
आरोपी ने कई लोगों को ध्ामकी भ्ारे मैसेज भेजे हैं
अगले दिन दोबारा मैसेज आया कि पुलिस को शिकायत करके तुमने गलती कर दी है। अब तुम्हारा हाल भी शाम फैशन के मालिक अमरजीत सिंह जैसे ही होगा।
इसके बाद उन्होंने क्राइम ब्रांच को मामले की सूचना दी। जांच के दौरान मोबाइल नंबर गोरखपुर का पाया गया था। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
जगबीर सिंह, डीएसपी, क्राइम ब्रांच ने बताया कि कंपनी मालिक को धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वेबसाइट बनाकर गैर कानूनी तरीके उसने मैसेज क्यों भेजा इसकी जांच की जा रही है। आरोपी ने अन्य लोगों को भी मैसेज भेजे हैं।