{"_id":"56feb72a4f1c1b323df00105","slug":"accused-of-swindle-3-bangladeshi-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉलर एक्सचेंज के नाम पर ठगी, आरोपी बांग्लादेशियों को भेजा जेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉलर एक्सचेंज के नाम पर ठगी, आरोपी बांग्लादेशियों को भेजा जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 01 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉलर एक्सचेंज के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के तीन बांग्लादेशी सदस्यों को पुलिस ने शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया। वहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इससे पहले मौलीजागरां पुलिस ने दो सदस्यों का रिमांड लिया था। उनसे पूछताछ के बाद गिरोह की सरगना महिला सदस्य को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अभी गिरोह के कुछ अन्य सदस्य फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। जेल भेजे गए तीनों आरोपियों में पाखी अली, मोहम्मद राकिब और मोहम्मद साबिर शामिल हैं। इन्होंने एक महीने में दो युवकों से तीन लाख रुपये की ठगी की थी। तीनों के खिलाफ 17 मार्च को मौलीजागरां में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश और 14 विदेशी एक्ट के तहत संबंधित केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
मामले के अनुसार किशनगढ़ निवासी कुलवीर को डॉलर एक्सचेंज करवाने पर कमीशन देने का झांसा देकर कुछ लोगों ने एक लाख रुपये ठग लिए थे। इसी तरह पंचकूला निवासी प्रेम मिश्रा से भी दो लाख रुपये ठगे गए थे। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर बांग्लादेशी मूल के मोहम्मद राकिब और मोहम्मद साबिर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
उनके कब्जे से पुलिस को ठगी के तीन लाख रुपये में से 50 हजार रुपये बरामद हुए थे, जबकि बाकी पैसे आरोपियों ने इंटरनेट के जरिए दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए थे। दोनों मनीमाजरा में किराए पर रह रहे थे। पुलिस के अनुसार उनके गिरोह की मुखिया पाखी अली है। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को तीनों को न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया गया।