{"_id":"5c4f6257bdec2273a519634d","slug":"accused-of-sexual-harassment-arrested-in-mahendragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः अपहरण के बाद नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणाः अपहरण के बाद नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार
Tue, 29 Jan 2019 09:28 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 29 Jan 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने एक गांव से बीए की नाबालिग छात्रा को अगवा कर होटल में दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस केस की जांच डीएसपी सतेंद्र कुमार करेंगे। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी की धाराएं भी जोड़ी है। पुलिस के अनुसार छात्रा का अपहरण कर होटल में सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान संदीप गांव डालनवास निवासी के रूप में हुई।
विज्ञापन
पीड़िता की सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे नारनौल नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। छात्रा ने सीने में दर्द होने की शिकायत दी थी। चिकित्सकों ने उपचार के बाद छात्रा को अस्पताल से छुट्टी दे दी। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता को तीन अलग-अलग होटल में ले जाकर निशानदेही कराई। पीड़िता से दुष्कर्म किए जाने वाले होटल की पहचान का प्रयास किया।
विज्ञापन
यह था मामला
बीए प्रथम वर्ष की नाबालिग छात्रा 24 जनवरी को महेंद्रगढ़ स्थित एक कॉलेज से अपने घर लौट रही थी। परिजनों ने सतनाली थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी थी। 26 जनवरी को एक गांव के पास नाबालिग छात्रा बरामद हुई थी। पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने बताया कि बाइक पर आए दो युवक उसका अपहरण करके होटल में ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के बयान पर दो युवकों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। एससी-एसटी एक्ट की धारा भी जोड़ी गई हैं। - सतेंद्र कुमार, डीएसपी, महेंद्रगढ़।