फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of drug smuggling escaped from the court premises

होशियारपुरः पुलिस को चकमा दे अदालत परिसर से नशा तस्करी का आरोपी भागा, जांच जारी

Thu, 13 Feb 2020 11:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 Feb 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Accused of drug smuggling escaped from the court premises
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

एनडीपीएस के मामले में विचाराधीन कैदी मंजीत सिंह निवासी हंदोवाल गुरुवार दोपहर को अदालत में पेशी के बाद पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। अदालत परिसर से हवालाती मंजीत सिंह उर्फ चप्पी को फरार होते देख पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया लेकिन योजनानुसार मेन रोड पर स्टार्ट बाइक पर वह चंद सेकेंड में ओझल हो गया। 

विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी डीएसपी दलजीत सिंह खख के साथ थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर गोबिंद कुमार बंटी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर हवालाती की तलाश में जुट गए। देर रात तक पुलिस फरार हवालाती को पकड़ नहीं पाई। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज करा दिया है। 
विज्ञापन


डीएसपी दलजीत सिंह खख ने बताया कि फरार हवालाती मंजीत सिंह के पर करीब आधा दर्जन एनडीपीएस एक्ट के मामला दर्ज हैं। गुरुवार को जेल से मंजीत सिंह को एएसआई विजय बांसल व होमगार्ड परगट सिंह टांडा थाने में दर्ज मामले में अदालत में पेश करने के लिए लेकर आए थे। पेशी के बाद बाहर जब पुलिस उसे फिर से हथकड़ी लगाने लगी तो मंजीत सिंह हाथ को झटका देकर भाग खड़ा हुआ। हवालाती के इस तरह फरार होने की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों की भूमिका की भी हो रही है जांच
थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर गोबिंद कुमार बंटी ने बताया कि पुलिस की टीम फरार चल रहे हवालाती की तलाश कर रही है। पुलिस हवालाती मंजीत सिंह को लेकर आए पुलिस कर्मियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed