फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of Bank loot arrested from Mohali 

चंडीगढ़: कोऑपरेटिव बैंक से साढ़े आठ लाख की लूट करने वाला आरोपी मोहाली में गिरफ्तार

Tue, 09 Feb 2021 03:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 09 Feb 2021 03:02 PM IST
विज्ञापन
Accused of Bank loot arrested from Mohali 
चंडीगढ़ कोऑपरेटिव बैंक में लूट का आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ के सेक्टर-61 पुलिस चौकी के बगल दिनदहाड़े कोऑपरेटिव बैंक से साढ़े आठ लाख की लूट करने का आरोपी मोहाली से गिरफ्तार कर लिया गया है। मोहाली क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को पकड़ा है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी पर पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि यह वही आरोपी है जिसने कुछ महीनों पहले मोहाली के पीएनबी में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। वह जमानत पर बाहर था। वहीं दूसरी तरफ चंडीगढ़ पुलिस इस मामले का खुलासा करने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि एक आरोपी को मोहाली पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने के बाद उसकी गिरफ्तारी दिखाई जाएगी। 
विज्ञापन



सोमवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-61 स्थित पुलिस चौकी के पास कोऑपरेटिव बैंक में लाखों की लूट हुई है। सूचना पर एसपी केतन बंसल साउथ एसपी श्रुति अरोड़ा समेत क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची थी। जांच में सामने आया कि एक नकाबपोश युवक गन के साथ बैंक में घुसा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बदमाश गन प्वाइंट पर कैशियर से करीब 8.65 लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गया था। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए लेकिन आरोपी तब तक वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुका था। वहीं वारदात स्थल पर मौजूद एसपी केतन बंसल का कहना था कि आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। हैरानी की बात थी कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे का बैकअप नहीं था, जिस कारण वारदात सीसीटीवी में कैद नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed