{"_id":"6299198621d2db09970c5c25","slug":"accused-is-out-of-custody-even-after-four-days-in-the-sidhu-moose-wala-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moose wala Murder Case: चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, जेलों में बंद गैंगस्टरों से हो रही पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sidhu Moose wala Murder Case: चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, जेलों में बंद गैंगस्टरों से हो रही पूछताछ
Fri, 03 Jun 2022 01:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:41 AM IST
सार
गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के केस में अब तक कातिलों का सुराग नहीं लगा है। हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी ने जेलों में बंद कुछ पुराने गैंगस्टरों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का फाइल फोटो।
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस के हाथ लगातार चौथे दिन भी खाली रहे। हालांकि इस हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी ने जेलों में बंद कुछ पुराने गैंगस्टरों से पूछताछ की है और पंजाब पुलिस ने 25 टीमों का गठन करके सूबे से सटे राज्यों में छापे भी मारे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने जेलों में बंद गैंगस्टरों और उनके गुर्गों से पूछताछ शुरू की है। इस कड़ी में जेल में बंद लॉरेंस गैंग के करीबी गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना को रिमांड पर लिया गया है, जिसकी कोरोला कार का इस्तेमाल मूसेवाला की हत्या में किया गया था। इसके अलावा, जेल में ही बंद गैंगस्टर सिराज मिंटू को भी रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
सिराज मिंटू गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का करीबी रहा है और उम्मीद है कि उससे पूछताछ में कई नए खुलासे हो सकते हैं। इसके साथ ही जांच अधिकारियों ने तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर संपत नेहरा को भी पंजाब लाकर मूसेवाला हत्याकांड के बारे में पूछताछ की है। दरअसल संपत नेहरा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी रहा है और उसके साथ मिलकर संपत ने कई बड़े अपराधों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस बिश्नोई गैंग के सदस्यों की धरपकड़ में भी जुट गई है। इस अभियान में फिलहाल कुछ छोटे स्तर के गुर्गे ही पुलिस के हाथ लगे हैं। उधर, संपत नेहरा से पूछताछ के बाद उसे फिर से तिहाड़ जेल पहुंचा दिया गया है। जांच अधिकारियों का दावा है कि संपत से हुई पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं और पुलिस जल्दी ही हत्यारों तक पहुंच जाएगी।
इससे पहले, पंजाब पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में उत्तराखंड से छह लोगों को पकड़ा था, जिनमें से बाद में पांच लोगों को छोड़ दिया गया जबकि ढैपई गांव के मनप्रीत सिंह को हत्यारों को गाड़ियां, हथियार और अन्य सहयोग देने के आरोप में गिरफ्तार कर 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है।
इसके अलावा पुलिस ने नकोदर से एक युवक को इस संदेह के आधार पर पकड़ा है कि उसने गैंगस्टरों को सिम कार्ड मुहैया कराए थे। इसी तरह बठिंडा के गांव भागीबांदर से भी एक युवक को पकड़ा गया है, जो जेल में बंद गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना का करीबी है।