फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accused for fraud case Company boss arrested

लोगों से 7 करोड़ ठगने वाला कंपनी मालिक गिरफ्तार

Fri, 13 Jun 2014 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 13 Jun 2014 09:57 AM IST
विज्ञापन
accused for fraud case Company boss arrested

आठ प्रतिशत ब्याज का लालच देकर लोगों के सात करोड़ ठगने वाले एक कंपनी के मालिक को पुलिस ने सेक्टर 43 से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान राकेश गर्ग के रुप में हुई। आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने आरोपी को वीरवार को जिला अदालत में पेश कर रिमांड मांगा। अदालत ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। कंपनी बंद करने वाला गर्ग पुलिस को सुसाइड नोट भेजकर कई महीनों से चकमा देता रहा।

मनीमाजरा स्थित एनएसी में राकेश गर्ग, परमिंदर सिंह और बलदेव सिंह ढिल्लों ने 2013 में इजी फाइनेंस के नाम से कंपनी खोली थी। कंपनी का लेनदेन राके श गर्ग ही देखता था। कंपनी लोगों को फाइनेंस करने लगी थी।
विज्ञापन


इस दौरान कंपनी ने शेयर मार्केट की फ्रेंचाइजी ले ली। शेयर में प्रोफिट दिखाकर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लोगों ने शेयर में रुपये लगा दिए। मार्केट में गिरावट के चलते लोगों ने अपने रुपये वापिस मांगने शुरू कर दिए थे। इस दौरान राकेश गर्ग ने कहा कि उनके इंवेस्ट किए गए रकम पर वह चार से लेकर आठ प्रतिशत ब्याज देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्याज के चक्कर में लोगों ने राकेश गर्ग के पास रुपये इनवेस्टमेंट करना शुरू कर दिया। शुरुआती दौरा में उसने लोगों को ब्याज की रकम दी। छह फरवरी 2014 को राकेश गर्ग से लोग रुपये मांगने लगे तो वह कंपनी बंद करके फरार हो गया था।


मनीमाजरा थाना पुलिस ने पवन कुमार समेत 9 लोगों की शिकायत पर राकेश गर्ग के खिलाफ डेढ़ करोड़ की ठगी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जब तलाश की तो कोई पता नहीं लगा।

इस बीच राकेश गर्ग ने अपनी पत्नी को सुसाइड नोट भेजा। थोड़े दिन बाद पता चला कि राकेश गर्ग हरिद्वार और मेरठ में किराये के मकान पर रह रहा है।

बुधवार को पुलिस ने वकील से मिलने सेक्टर 43 आए राकेश गर्ग को ट्रैप लगाकर दबोच लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed