{"_id":"c9b6f48dac6d11c88b6fcf4e7b0839b5","slug":"accident-on-state-highway-3-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक ने 3 को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित ट्रक ने 3 को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Sun, 07 Sep 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। यहां हाइवे पर अनियंत्रित ट्रक ने तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई है। हादसा कुरुक्षेत्र-सहारनपुर स्टेट हाइवे पर सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुआ।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक ट्रक बहुत तेज स्पीड से आया और बाइक पर जा रहे एक दंपति व एक अन्य व्यक्ति को टक्कर मार कर निकल गया। आगे जाकर बेकाबू ट्रक टिंबर की एक दुकान में जा घुसा। इस दौरान ट्रक ने एक कार को भी टक्कर मारी।
विज्ञापन
इस हादसे में दंपति और राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दंपित की पहचान यमुनानगर के अंटावा निवासी रामकरण और उसकी पत्नी रानी के रूप में हुई है। रामकरण पेशे से राजमिस्त्री था। तीसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर जाम की स्थिति बन गई। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया और जाम खुलवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी शवों की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच चल रही है।