{"_id":"3e9c6ba338a9979515d5fe3649055d95","slug":"accident-of-blind-students-from-chief-engineer-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीफ इंजीनियर की गाड़ी ने मारी नेत्रहीन छात्रों को टक्कर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चीफ इंजीनियर की गाड़ी ने मारी नेत्रहीन छात्रों को टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 05 Mar 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पार कर रहे नेत्रहीन दो छात्रों को पंजाब के सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर की एंबेसडर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक छात्र उछलकर गाड़ी के अगले शीशे से टकराकर दूर जाकर गिरा। वहीं दूसरा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों छात्रों को सेक्टर-16 जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया।
हादसा बुधवार दोपहर चार बजे सेक्टर-15 में कांग्रेस भवन के पास हुआ। सेक्टर-11 जीसीएम कालेज के बीए फाइनल के छात्र नेत्रहीन रमनदीप और बलराज पेपर देने के लिए सेक्टर-19 में राइटर को हायर कर कालेज आ रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से एंबेसडर को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद चीफ इंजीनियर हरविंदर सिंह सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन पहुंचे।
वहीं जांच अधिकारी रमेश कुमार ने छात्रों के बयान लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।