{"_id":"572dce4e4f1c1b687b5cce65","slug":"accident-ludhiana-accident-bolero-accident-bus-accident-ludhiana-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-बोलेरो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 9 सवारियां घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस-बोलेरो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 9 सवारियां घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)।
Updated Mon, 09 May 2016 10:33 AM IST
विज्ञापन
बस और बोलेरो में सीधी टक्कर होने से दो युवकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के गांव नूरपुरा के नजदीक लुधियाना-बठिंडा मार्ग पर शुक्रवार की देर रात बस और बोलेरो में सीधी टक्कर होने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में करीब नौ सवारियां जख्मी हुई हैं। शुक्रवार की रात करीब दस बजे गांव नूरपुरा के नजदीक लुधियाना की तरफ से आ रही सरकारी बस और बोलेरो के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई।
हादसे में बोलेरो सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जख्मी तीसरे युवक को डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मृतकों की पहचान गांव टूसा निवासी बूटा सिंह और सचिनप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। वहीं जख्मी युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
तीनों युवक बोलेरो में सवार होकर बरनाला से कबूतरों के खेल में हिस्सा लेकर अपने गांव वापस आ रहे थे। गांव नूरपुरा के पास पहुंचे तो खेल ग्राउंड के पास जाकर सामने से आ रही बस से उनकी कार टकरा गई। इस हादसे में बस की करीब नौ सवारियों को चोटें लगने की खबर है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही डीएसपी रायकोट तेजिंदर सिंह धालीवाल, डीएसपी दाखा अजय राज सिंह, बलविंदर सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार काटकर सवारों को काट कर बाहर निकाला गया। थाना रायकोट में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजे हैं।