फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident in pinjaur, 11 years old student died

स्कूल बस बनीं काल, 11 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

Thu, 08 Dec 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर Updated Thu, 08 Dec 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
accident in pinjaur, 11 years old student died
दर्दनाक स्कूल बस हादसा
स्कूल बस ड्राइवर की लापरवाही एक बच्चे के लिए जानलेवा साबित हुई। तेजी से बस चलाते हुए चालक ने तेजी से बस घुमाई और बस में बैठे एक बच्चे का सिर खिड़की के बाहर खंभे से जा टकराया। घटना में आठवीं में पढ़ने वाले 11 वर्षीय बच्चे नीतिश की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बच्चे के पिता ने बताया कि वह पिंजौर ब्लॉक के गांव मढ़ांवाला की प्रीतम कालोनी में रहते हैं। उनका बेटा नीतिश वर्मा विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बद्दी में पढ़ता था। मंगलवार को दोपहर दो बजे स्कूल से छुट्टी के बाद उनका बेटा स्कूल बस से घर आ रहा था। रास्ते में बस चालक पवन ने बस को लापरवाही से चलाते हुए कट मारा जिस कारण नीतिश का सिर खिड़की से बाहर निकल गया और एक खंभे से टकरा गया।
विज्ञापन


नीतिश का सिर खंभे से टकराने के कारण सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे बद्दी के अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल नीतिश को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन पीजीआई पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। मृतक नीतिश के पिता की शिकायत पर पिंजौर थाने के तहत आने वाली मढ़ांवाला चौकी पुलिस ने स्कूल बस के चालक पवन के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 304 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed