{"_id":"572a24694f1c1bd6795cd493","slug":"accident-in-chandigarh-elderly-man-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार वृद्ध को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार वृद्ध को मारी टक्कर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 May 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार ट्रक ने टर्न लेते समय साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा चंडीगढ़ के चार नंबर कॉलोनी के पास मंगलवार की रात हुआ। वहीं हादसे के बाद ट्रक सवार फरार हो गया, जबकि मृतक साइकिल की पहचान नही हो पाई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 1:00 बजे चार नंबर कॉलोनी के लाइट प्वाइंट पर यह हादसा हुआ। साइकिल सवार बुजुर्ग जैसे ही लाइट प्वाइंट पर पहुंचा तो पीछे से तेेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद साइकिल सवार सड़क की डिवाइडर से जा टकराया।
विज्ञापन
एक राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर पुलिस ने घायल को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। जहां, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जबकि, पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। गौरतलब हो कि सोमवार की रात भी अलग-अलग सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हुई थी।
विज्ञापन